NEET UG Answer Key 2025 Live: एनटीए नीट यूजी आंसर की 2025 कब आएगी? जानें लेटेस्ट अपडेट, रिजल्ट डेट, कटऑफ
Santosh Kumar | May 31, 2025 | 07:03 PM IST | 11 mins read
नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 2025 पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसके लिए प्रति प्रश्न ₹200 का शुल्क निर्धारित किया गया है।
Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.
Try NowNEET UG Answer Key 2025 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 4 मई 2025 को नीट यूजी 2025 परीक्षा आयोजित की, जिसमें करीब 20.8 लाख छात्र शामिल हुए। अब सभी उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की, रिजल्ट और कटऑफ से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। एनटीए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट यूजी आंसर की 2025 जारी करेगी। उम्मीदवारों को इस लेख में नीट यूजी 2025 आंसर की से संबंधित हर लेटेस्ट अपडेट मिलेगा।
NEET 2024: College Predictor | Cutoff (OBC, SC, ST & General Category)
NEET 2024 Admission Guidance: Personalised | Study Abroad
NEET 2025: Syllabus | Most Scoring concepts | NEET PYQ's (2015-24)
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए, एनटीए द्वारा नीट यूजी 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जल्द जारी की जा सकती है। अभ्यर्थी अपने प्रश्न पत्र कोड (जैसे 45, 46, 47, 48) के अनुसार नीट यूजी 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET UG Result 2025: नीट यूजी रिजल्ट डेट 2025
नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 2025 पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसके लिए प्रति प्रश्न ₹200 का शुल्क निर्धारित किया गया है। सूचना बुलेटिन के अनुसार नीट यूजी 2025 रिजल्ट 14 जून को घोषित किया जाएगा।
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
NEET UG Answer Key 2025: नीट यूजी आंसर की कैसे करें चेक?
आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीट यूजी 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- नीट यूजी 2025 आंसर की चैलेंज लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
- नीट यूजी 2025 आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- आंसर की डाउनलोड करें यदि विसंगति है तो आपत्ति दर्ज करें।
एनटीए द्वारा आयोजित नीट यूजी 2025 परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी, शिकायत या सहायता के लिए उम्मीदवार आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं।
इसके अलावा छात्र अपनी समस्या ईमेल पते neet@nta.ac.in पर भी भेज सकते हैं। मेल करते समय विषय में समस्या का संक्षिप्त विवरण दें और मेल में अपना नाम, आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर लिखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी