NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, सीट अलॉटमेंट @mcc.nic.in

Abhay Pratap Singh | September 30, 2025 | 10:59 PM IST | 19 mins read

नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 सीट आवंटन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर, 2025 है।

NEET 2024 College Predictor

Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.

Try Now
नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 8 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग 2025 (NEET UG Counselling 2025) राउंड 3 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हो चुकी है। कैंडिडेट एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग 2025 रजिस्ट्रेशन विंडो 5 अक्टूबर तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को नीट यूजी काउंसलिंग 2025 पंजीकरण के लिए नॉन-रिफंडेबल शुल्क का भी भुगतान करना होगा। चॉइस फिलिंग 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी और लॉकिंग सुविधा 5 अक्टूबर, 2025 को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी। राउंड 3 के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 8 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।

NEET UG Counselling 2025 Round 3: पंजीकरण प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके पात्र कैंडिडेट नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:

  • एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, यूजी मेडकल टैब पर क्लिक करें।
  • नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  • पंजीकरण फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Also read MP NEET UG Counselling 2025: एमपी नीट यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, रिपोर्टिंग 23 सितंबर से

NEET UG Counselling 2025 Round 3 Schedule: राउंड 3 शेड्यूल

नीचे सारणी में नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:

कार्यक्रम तिथियां
भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन
27 से 28 सितंबर, 2025
रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान

29 सितंबर, 2025 से 5 अक्टूबर, 2025 तक

(दोपहर 12:00 बजे तक)

भुगतान सुविधा 5 अक्टूबर, 2025 को दोपहर 3:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

चॉइस फिलिंग/ लॉकिंग

30 सितंबर, 2025 से 5 अक्टूबर, 2025 तक
(रात 11:55 बजे तक)

चॉइस लॉकिंग की सुविधा 5 अक्टूबर, 2025 को शाम 4:00 बजे से रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

सीट आवंटन की प्रक्रिया
6 से 7 अक्टूबर, 2025
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 8 अक्टूबर, 2025
रिपोर्टिंग 9 से 17 अक्टूबर, 2025
संस्थानों द्वारा उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन
18 और 19 अक्टूबर, 2025
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]