NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन (9 अगस्त), लेटेस्ट अपडेट जानें

Abhay Pratap Singh | August 8, 2025 | 09:54 PM IST | 15 mins read

मेडिकल काउंसलिंग भारत में 1.15 लाख से अधिक एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर प्रवेश के लिए नीट यूजी काउंसलिंग आयोजित कर रही है।

नीट यूजी 2025 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 9 अगस्त को जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) कल यानी 9 अगस्त को नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगी। जिन उम्मीदवारों ने राउंड 1 के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।

यह काउंसलिंग प्रक्रिया डीम्ड विश्वविद्यालयों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, एम्स, जेआईपीएमईआर, ईएसआईसी और एएफएमसी जैसे संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में 15% एआईक्यू सीटों के लिए आयोजित की जा रही है।

NEET UG Counselling 2025: जरूरी दस्तावेज

एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • नीट यूजी 2025 प्रवेश पत्र
  • नीट यूजी 2025 स्कोरकार्ड
  • कक्षा 10 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • कक्षा 12 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैनकार्ड आदि)
  • पासपोर्ट साइज 8 फोटो
  • नीट प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

Also read MCC NEET UG 2025 Counselling: नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल होगा जारी, mcc.nic.in से कर सकेंगे चेक

सीट आवंटन परिणाम एमसीसी की वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगा, जिसमें उम्मीदवारों के नाम, आवंटित कॉलेज, पाठ्यक्रम और श्रेणी का विवरण होगा। इसके अलावा, उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत लॉगिन के माध्यम से आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

मेडिकल काउंसलिंग भारत में 1.15 लाख से अधिक एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर प्रवेश के लिए नीट यूजी काउंसलिंग आयोजित कर रही है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एमसीसी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]