NID DAT 2025: एनआईडी डीएटी पंजीकरण की अंतिम तिथि 6 दिसंबर तक बढ़ी, परीक्षा 5 जनवरी को
Abhay Pratap Singh | December 3, 2024 | 10:04 PM IST | 2 mins read
संस्थान ने डीएटी 2025 रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट के साथ आवेदन सुधार की समय सीमा भी बढ़ा दी है। NID DAT 2025 आवेदन सुधार विंडो अब 6 दिसंबर को दोपहर 2 बजे खुलेगी।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) ने डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (DAT 2025) के लिए पंजीकरण की समय सीमा 6 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दी है। एनआईडी डीएटी 2025 के लिए अभी तक पंजीकरण नहीं करने वाले इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu के माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
संस्थान ने डीएटी 2025 रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट के साथ आवेदन सुधार की समय सीमा भी बढ़ा दी है। NID DAT 2025 आवेदन सुधार विंडो अब 6 दिसंबर को दोपहर 2 बजे खुलेगी। एनआईडी डीएटी 2025 परीक्षा 5 जनवरी को आयोजित की जाएगी। संस्थान 24 दिसंबर को एनआईडी डीएटी एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि शुक्रवार, 6 दिसंबर 2024 को सुबह 11 बजे तक बढ़ा दी गई है। बीडिज और एमडिज के लिए आवेदन सुधार विंडो 6 दिसंबर, दोपहर 2 बजे खुलेगी और 11 दिसंबर, 2024 दोपहर 2 बजे बंद कर दी जाएगी।”
एनआईडी डीएटी एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। डीएटी 2025 एडमिट कार्ड में कैंडिडेट नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित अन्य विवरण की जांच कर सकेंगे। एनआईडी डीएटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को ईमेल आईडी और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
एनआईडी डीएटी परीक्षा के माध्यमों से छात्रों को एनआईडी परिसरों और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में बीडिज और एमडिज कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। डीएटी एंट्रेंस एग्जाम प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को दोनों परीक्षाओं में सफल होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए एनआईडी की वेबसाइट पर विजिट करें।
NID DAT Application Form 2025: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर विजिट करें।
- ‘आवेदन कैसे करें’ सेक्शन में जाएं और साइनअप पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी