NIFTEE 2026: निफ्ट एप्लीकेशन करेक्शन विंडो पीएचडी आवेदकों के लिए खुली, 4 मार्च तक करें सुधार
Abhay Pratap Singh | March 3, 2026 | 02:39 PM IST | 2 mins read
निफ्ट पीएचडी 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Check your admission chances for NIFT 2026 based on Home State, category, and expected rank. Use the College Predictor to explore best-fit campuses easily.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा (NIFTEE) 2026 के तहत पीएचडी प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। पीएचडी आवेदक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाकर अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
New: NIFT 2026 College Predictor
Also See: Top College Accepting NIFT 2026 Score
Don't Miss: NIFT Past 5 Year’s Cut Off (2021-25)
निफ्ट पीएचडी 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। निफ्ट 2026 आवेदन सुधार प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू है और 4 मार्च को रात 11:50 बजे समाप्त हो जाएगा। पीएचडी आवेदकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 28 फरवरी को बंद हो गई थी।
पीएचडी आवेदकों को इस दौरान अपने आवेदन पत्र में मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता (स्थाई व वर्तमान), हस्ताक्षर व फोटो (अपलोड), जेंडर और जन्म तिथि जैसे विवरणों में सुधार की अनुमति नहीं है। एनटीए ने बताया कि अभ्यर्थियों से प्राप्त अनुरोध और निफ्ट के आग्रह के आधार पर एक-बार सुधार की सुविधा प्रदान की गई है।
निफ्ट पीएचडी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो के माध्यम से नाम, माता-पिता का नाम, श्रेणी/ उप-श्रेणी, श्रेणी आईडी नंबर, श्रेणी सर्टिफिकेट जारी करने की तिथि, कार्यक्रम (पूर्णकालिक/ अंशकालिक), योग्यता (10वीं, 12वीं, यूजी, पीजी), अनुभव, यूजीसी-नेट/ सीड/ सीएसआईआर (JRF) या समकक्ष स्कोर और अपलोड दस्तावेज में बदलाव कर सकते हैं।
नोटिस में कहा गया कि, “अंतिम सुधार केवल तभी मान्य होगा जब अतिरिक्त शुल्क (यदि आवश्यक हो) का भुगतान कर दिया गया हो। यदि श्रेणी या पीडब्ल्यूडी में बदलाव के कारण आवेदन शुल्क में अंतर आता है, तो अभ्यर्थी को अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा। एक बार किया गया अतिरिक्त भुगतान वापस नहीं किया जाएगा।”
NIFT PhD Application Correction Window 2026: सुधार करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 आवेदन पत्र में पीएचडी आवेदक सुधार कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/niftee/ पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘करेक्शन विंडो - निफ्ट 2026 पीएचडी’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
Quick Watch
]अगली खबर
]अहमदाबाद के प्राइवेट स्कूल के स्टूडेंट्स ने त्वचा रोग बताने वाला 'डर्मा विजन' ऐप विकसित किया
अहमदाबाद के एक निजी स्कूल के छात्रों ने एआई-आधारित त्वचा स्वास्थ्य जागरूकता ऐप विकसित किया है, जिसने चर्म रोग संबंधी समस्याओं से ग्रस्त ऐसे लगभग 50 लोगों की पहचान की है जिन्हें पेशेवर विशेषज्ञ से परामर्श की आवश्यकता है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी