Abhay Pratap Singh | March 23, 2026 | 03:05 PM IST | 1 min read
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (B.F.Tech.) प्रोग्राम के लिए अंतिम रिजल्ट बाद में अलग से घोषित किया जाएगा, क्योंकि इस प्रोग्राम के लिए कोई स्टेज 2 परीक्षा नहीं है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NIFTEE) 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in के माध्यम से एनआईएफटीईई 2026 फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
निफ्ट आंसर की डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उत्तर कुंजी पीडीएफ में परीक्षा तिथि, परीक्षा की शिफ्ट, प्रोग्राम का नाम, प्रश्न आईडी और सही विकल्प संख्या जैसे महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
उम्मीदवारों द्वारा निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर समय-सीमा के भीतर उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद परीक्षा एजेंसी द्वारा निफ्ट फाइनल आंसर की 2026 जारी की गई है। इससे पहले, निफ्ट 2026 स्टेज 1 परीक्षा का परिणाम 20 मार्च को घोषित कर दिया गया है।
Also readNIFTEE 2026 Result: निफ्ट प्रवेश परीक्षा रिजल्ट exams.nta.nic.in/niftee पर जारी
एनआईएफटीईई स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यह परीक्षा 8 फरवरी 2026 को भारत के 97 शहरों में स्थित 129 केंद्रों पर हिंदी और अंग्रेजी माध्यमों में आयोजित की गई। परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)/ पेपर बेस्ड टेस्ट(PBT) मोड में आयोजित की गई।
निफ्ट प्रवेश परीक्षा स्टेज 1 का आयोजन बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des.), बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (B.F.Tech.), मास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des.), मास्टर ऑफ़ फैशन मैनेजमेंट (M.F.M.), मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (M.F.Tech.), और लेटरल एंट्री प्रोग्राम (B.Des. और B.F.Tech.) के लिए किया गया।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार निफ्ट फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं: