NIFTEE Final Answer Key 2026: निफ्ट प्रवेश परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी exams.nta.nic.in पर जारी, करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | March 23, 2026 | 03:05 PM IST | 1 min read
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (B.F.Tech.) प्रोग्राम के लिए अंतिम रिजल्ट बाद में अलग से घोषित किया जाएगा, क्योंकि इस प्रोग्राम के लिए कोई स्टेज 2 परीक्षा नहीं है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NIFTEE) 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in के माध्यम से एनआईएफटीईई 2026 फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
निफ्ट आंसर की डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उत्तर कुंजी पीडीएफ में परीक्षा तिथि, परीक्षा की शिफ्ट, प्रोग्राम का नाम, प्रश्न आईडी और सही विकल्प संख्या जैसे महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
उम्मीदवारों द्वारा निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर समय-सीमा के भीतर उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद परीक्षा एजेंसी द्वारा निफ्ट फाइनल आंसर की 2026 जारी की गई है। इससे पहले, निफ्ट 2026 स्टेज 1 परीक्षा का परिणाम 20 मार्च को घोषित कर दिया गया है।
Also read NIFTEE 2026 Result: निफ्ट प्रवेश परीक्षा रिजल्ट exams.nta.nic.in/niftee पर जारी
एनआईएफटीईई स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यह परीक्षा 8 फरवरी 2026 को भारत के 97 शहरों में स्थित 129 केंद्रों पर हिंदी और अंग्रेजी माध्यमों में आयोजित की गई। परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)/ पेपर बेस्ड टेस्ट(PBT) मोड में आयोजित की गई।
निफ्ट प्रवेश परीक्षा स्टेज 1 का आयोजन बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des.), बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (B.F.Tech.), मास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des.), मास्टर ऑफ़ फैशन मैनेजमेंट (M.F.M.), मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (M.F.Tech.), और लेटरल एंट्री प्रोग्राम (B.Des. और B.F.Tech.) के लिए किया गया।
NIFTEE 2026 Final Answer Key: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार निफ्ट फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, NIFTEE-2026 फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर एक पीडीएफ ओपन होगी।
- उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी