NIOS 10th Result 2026: एनआईओएस कक्षा 10 का परिणाम results.nios.ac.in पर जारी, पास प्रतिशत और डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | June 14, 2026 | 03:38 PM IST | 1 min read
बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, जो छात्र एनआईओएस कक्षा 10 के अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 29 जून तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने अप्रैल-मई 2026 में आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा 2026 का परिणाम आज जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in के माध्यम से एनआईओएस 10वीं का रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एनआईओएस कक्षा 10वीं स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में विद्यार्थियों को अपना नामांकन नंबर और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा दर्ज करना होगा। एनआईओएस 10th रिजल्ट 2026 का कुल पास प्रतिशत 66.92% दर्ज किया गया है।
NIOS Class 10 Result 2026: एनआईओएस रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे देखें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना कक्षा 10 का एनआईओएस परिणाम 2026 देख सकते हैं:
- एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाएं।
- अप्रैल परीक्षा लिंक के लिए एनआईओएस सेकेंडरी (10वीं) परिणाम 2026 पर क्लिक करें।
- नामांकन संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
- अप्रैल में हुई एनआईओएस 10वीं परीक्षा 2026 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एनआईओएस सेकेंडरी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, जो छात्र एनआईओएस कक्षा 10 के अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 14 जून से 29 जून तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। एनआईओएस कक्षा 10वीं का परिणाम 2026 परीक्षा में शामिल लगभग 10 लाख छात्रों के लिए ऑनलाइन माध्यम में घोषित किया गया है।
छात्र 14 जून से अगले 30 दिनों तक एनआईओएस कक्षा 10वीं के परिणाम 2026 में सुधार के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। एनआईओएस ने अप्रैल सत्र की एनआईओएस 10वीं की परीक्षा 2026 का आयोजन 10 अप्रैल से 6 मई तक किया था।
NIOS Class 10th Result 2026 OUT LIVE: पास प्रतिशत
नीचे सारणी में एनआईओएस सेकेंडरी एग्जाम 2026 में सफल कैंडिडेट नीचे सारणी में पास प्रतिशत जांच सकते हैं:
| जेंडर | पंजीकृत कैंडिडेट | उपस्थित विद्यार्थी |
कोर्स के सर्टिफिकेशन के लिए पंजीकृत छात्र |
पास प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|
|
महिला |
46,269 |
41,753 |
44,945 |
64.93% |
|
पुरुष |
69,064 |
60,741 |
66,597 |
66.16% |
|
ट्रांसजेंडर |
81 |
64 |
79 |
55.56% |
|
कुल |
115,414 |
102,558 |
111,621 |
66.92% |
अगली खबर
]MP Police Constable Band Admit Card 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड जारी, नहीं होगी लिखित परीक्षा
बैंड परीक्षण 75 अंक और साक्षात्कार 25 अंक के लिए आयोजित किया जाएगा। बैंड परफॉर्मेंस टेस्ट में सफल होने के लिए सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 37.5 अंक और एससी/ एसटी को 30 अंक लाने होंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच