Abhay Pratap Singh | July 31, 2025 | 09:51 AM IST | 1 min read
एनएमएटी 2025 स्कोर की सहायता से उम्मीदवार भारत के 58 संस्थानों के प्रमुख एमबीए और अन्य प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
Download NMAT 2024 preparation tips eBook to know the best strategy to crack the exam which cover exam pattern, previous year's analysis, syllabus, best books, mock test & more.
Download EBook
नई दिल्ली: ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन काउंसिल (GMAC) द्वारा कल यानी 1 अगस्त से नरसी मोनजी मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (NMAT 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mba.com/exams/nmat पर जाकर एनएमएटी 2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एनएमएटी 2025 स्कोर की सहायता से उम्मीदवार भारत के 58 संस्थानों के प्रमुख एमबीए और अन्य प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। भारत के अलावा, एनएमएटी स्कोर दक्षिण अफ्रीका के 10, फिलीपींस के 8, नाइजीरिया के 7, मोरक्को के 1 और हंगरी के 1 संस्थानों द्वारा भी स्वीकार किए जाते हैं।
एनएमएटी 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच उम्मीदवार यहां कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। पेपर में कुल 108 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए दो घंटे यानी 120 मिनट का समय मिलेगा। उम्मीदवारों को अंक सुधारने के लिए दोबारा एनएमएटी परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।
आगे कहा गया कि, “अभ्यर्थी अपने स्कोर का तुरंत पूर्वावलोकन कर सकते हैं तथा 48 घंटों के भीतर आधिकारिक स्कोरकार्ड देख सकते हैं।” अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को जीएमएसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
उम्मीदवार NMAT 2025 पंजीकरण के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से नीट पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Santosh Kumar