NMMS Bihar 2026 Admit Card: एनएमएमएस बिहार एडमिट कार्ड nmmssbihar.co.in पर जारी, परीक्षा 11 मार्च को
Abhay Pratap Singh | March 8, 2026 | 10:37 AM IST | 1 min read
एनएमएमएस बिहार एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए 16 अंकों का आधार नंबर या स्टूडेंट कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) बिहार, पटना ने नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत छात्र आधिकारिक वेबसाइट nmmssbihar.co.in या scert.bihar.gov.in के माध्यम से एनएमएमएस प्रवेश पत्र 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एनएमएमएस बिहार एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए 16 अंकों का आधार नंबर या स्टूडेंट कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनएमएमएस परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र में अपना हाल टिकट लाना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बिहार एनएमएमएस परीक्षा 11 मार्च, 2026 को आयोजित की जाएगी। एससीईआरटी बिहार 13 मार्च को एनएमएमएस बिहार प्रोविजनल आंसर की 2026 जारी करेगा। उत्तर कुंजी पर 15 मार्च तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा। एनएमएमएस बिहार रिजल्ट 2026 की घोषणा जून महीने में की जाएगी।
Also read AISSEE 2026: सैनिक स्कूल ई-काउंसलिंग मेरिट लिस्ट exams.nta.nic.in पर जारी, पीडीएफ डाउनलोड करें
एनएमएमएस परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में दो सेक्शन मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) और शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT) को शामिल किया गया है। कुल 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे 30 मिनट होगी। गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% और एससी/ एसटी कैटेगरी को कम से कम 32 प्रतिशत अंक लाने होंगे। एनएमएमएस आर्थिक रूप से कमजोर व मेधावी सरकारी स्कूल के कक्षा 8वीं के छात्रों को पढ़ाई जारी रखने के लिए आयोजित किया जाता है।
Bihar NMMS Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार एनएमएमएस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक nmmssbihar.co.in/StudentController1/AdmitCard पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें, सबमिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- विवरण जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी