NSSNET 2026 Correction Window: नवयुग स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो खुली, करेक्शन फील्ड जानें

Abhay Pratap Singh | March 24, 2026 | 02:32 PM IST | 2 mins read

एनएसएसएनईटी 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एनएसएसएनईटी 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 24 से 25 मार्च तक खुली रहेगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज नवयुग स्कूल सरोजनी नगर प्रवेश परीक्षा (NSSNET) 2026 के लिए आवेदन सुधार लिंक विंडो सक्रिय कर दी है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nssnet/ के माध्यम से एनएसएसएनईटी 2026 एप्लीकेशन में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।

एनएसएसएनईटी 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इस दौरान उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और फोटो जैसे विवरणों में सुधार की अनुमति नहीं होगी।

उम्मीदवार 25 मार्च (रात 11:50 बजे तक) तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। इसके बाद, किसी भी स्थिति में, विवरणों में किसी भी प्रकार के सुधार पर विचार नहीं किया जाएगा। एनएसएसएनईटी 2026 आवेदन सुधार विंडो 24 मार्च से खुली है।

नोटिस में कहा गया कि, “यह कैंडिडेट को किसी भी प्रकार की कठिनाई से बचाने के लिए दी गई एक बार की सुविधा है, इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वे सुधार बहुत सावधानीपूर्वक करें, क्योंकि इसके बाद उन्हें सुधार का कोई और अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।”

NSSNET 2026 Application Correction Window: चरण जानें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एनएसएसएनईटी 2026 आवेदन में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं:

  • आधिकारिक पोर्टल exams.nta.nic.in/nssnet/ पर जाएं।
  • ‘NSSNET 2026 Correction Window’ पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आवश्यक सुधार करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालें।

Also read RBSE 12th Result Date 2026: आरबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च तक जारी होने की उम्मीद, जानें लेटेस्ट अपडेट

नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर एंट्रेंस एग्जाम 2026 का आयोजन कक्षा 6 और 7 में प्रवेश के लिए किया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से www.nta.ac.in पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Navayug School Sarojini Nagar Entrance Test 2026: करेक्शन फील्ड

नीचे सारणी में उम्मीदवार नवयुग स्कूल आवेदन 2026 में सुधार के लिए फील्ड जांच सकते हैं:

कार्रवाई
फील्ड
अभ्यर्थियों को परिवर्तन करने की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
फोन नंबर
उम्मीदवारों को सभी फील्ड बदलने की अनुमति होगी। वैकल्पिक मोबाइल नंबर
कैंडिडेट व माता-पिता का नाम
जन्म तिखि
कक्षा (आवेदन के लिए)
जेंडर
पता (वर्तमान व स्थायी)
कैटेगरी
पीडब्ल्यूडी
हस्ताक्षर
पहचान प्रमाण (केवल उन उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने आधार के अलावा किसी अन्य पहचान के साथ पंजीकरण किया है।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]