NEET UG 2025: नीट की फेक खबरें प्रसारित करने वाले 106 टेलीग्राम, 16 इंस्टाग्राम चैनलों की पहचान - एनटीए
Press Trust of India | May 1, 2025 | 06:41 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने टेलीग्राम और इंस्टाग्राम से अनुरोध किया है कि वे अभ्यर्थियों के बीच झूठ और अनावश्यक दहशत फैलने से रोकने के लिए इन चैनलों को तुरंत बंद कर दें।
Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.
Try Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी के बारे में गलत सूचना फैलाने में शामिल 106 टेलीग्राम और 16 इंस्टाग्राम चैनलों की पहचान की है। सूत्रों के अनुसार, NEET UG 2025 को लेकर चल रहे 'फर्जी दावों' के बीच एनटीए ने 120 से अधिक सोशल मीडिया ग्रुप्स की पहचान की है। इस तरह की गलत सूचनाओं के प्रसार की जांच करने वाले पोर्टल को NEET UG 2025 के कथित पेपर लीक के 1500 से अधिक दावे प्राप्त हुए।
NEET 2024: College Predictor | Cutoff (OBC, SC, ST & General Category)
NEET 2024 Admission Guidance: Personalised | Study Abroad
NEET 2025: Syllabus | Most Scoring concepts | NEET PYQ's (2015-24)
नीट यूजी 2025 परीक्षा प्रक्रिया की अखंडता की रक्षा के लिए एक निर्णायक कदम उठाते हुए, एजेंसी ने कुछ फर्जी टेलीग्राम और इंस्टाग्राम चैनलों पर कार्रवाई शुरू की है, जो नीट यूजी प्रश्नपत्र तक पहुंच का दावा कर रहे हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में लॉन्च किए गए संदिग्ध दावों की रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त इनपुट पर कार्रवाई करते हुए एनटीए ने गलत सूचना फैलाने और छात्रों को गुमराह करने की कोशिश करने वाले 106 टेलीग्राम और 16 इंस्टाग्राम चैनलों की पहचान की है।
एनटीए ने टेलीग्राम और इंस्टाग्राम से अनुरोध किया है कि वे अभ्यर्थियों के बीच झूठ और अनावश्यक दहशत फैलने से रोकने के लिए इन चैनलों को तुरंत बंद कर दें।
इन चैनलों ने NEET UG 2025 के प्रश्नपत्र तक पहुंच का झूठा दावा किया और छात्रों को गुमराह किया। सूत्रों ने कहा कि ऐसे सभी मामलों को गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) को सौंप दिया गया है।
NEET UG 2025: परीक्षा तिथि
नीट यूजी 2025 प्रवेश परीक्षा 4 मई को देश भर के 5,000 से अधिक केंद्रों पर 550 से अधिक शहरों में आयोजित की जाएगी।
NEET UG 2025: नीट परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त
शिक्षा मंत्रालय (MoE) सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठकों की एक सीरीज आयोजित कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आगामी NEET-UG में कोई चूक न हो।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी