Saurabh Pandey | April 1, 2025 | 05:35 PM IST | 3 mins read
यदि किसी उम्मीदवार को अंडरटेकिंग के साथ जेईई मेन 2025 सत्र -2 (अप्रैल 2025) के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 या ई-मेल jeemain@nta.ac.in पर संपर्क कर सकता है।
Discover your college admission chances with the JEE Main 2026 College Predictor. Explore NITs, IIITs, CFTIs and other institutes based on your percentile, rank, and details.
try now test
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2025 सत्र 2 की परीक्षाएं कल यानी 2 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। एनटीए के आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक जेईई मेन्स 2025 परीक्षाएं 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल को आयोजित होने वाली है।
ljk welkrj ljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrj
जेईई मेन पेपर 1 (बी.ई/बी.टेक) 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं पेपर 2 बी.आर्क और बी. प्लानिंग के लिए 9 अप्रैल को एक ही पाली में सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
जेईई मेन 2025 सेशन 2 देश भर के विभिन्न शहरों और भारत के बाहर 15 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।
एनटीए ने सेशन 2 के लिए जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड 2, 3 और 4 अप्रैल के लिए जारी कर दिया गया है। शेष परीक्षा तिथियों के लिए एडमिट कार्ड निर्धारित परीक्षा तिथि से पहले जारी किया जाएगा।
एनटीए जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि, समय, स्थान, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देश और हस्ताक्षर के साथ फोटोग्राफ जैसी जानकारी शामिल होगी।
यदि किसी उम्मीदवार को अंडरटेकिंग के साथ जेईई मेन 2025 सत्र -2 (अप्रैल 2025) के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 या ई-मेल jeemain@nta.ac.in पर संपर्क कर सकता है।