JEE Mains Result 2026: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर घोषित, जानें स्कोरकार्ड, टॉपर्स विवरण
Santosh Kumar | February 16, 2026 | 06:20 PM IST | 2 mins read
कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि से लॉग इन करके अपना जेईई मेन 2026 सेशन 1 स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
Check your college admission chances based on your JEE Main percentile with the JEE Main 2026 College Predictor.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार जनवरी 2026 में हुई परीक्षा में शामिल हुए, वे अब अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन रिजल्ट पीडीएफ में पर्सेंटाइल स्कोर, एनटीए स्कोर और दूसरी जानकारी शामिल है। जेईई मेन रिजल्ट बीई/बीटेक एडमिशन के लिए जरूरी है।
JEE Main 2026 Session 2: Result Link | Final Answer Key
JEE Main 2026: College Predictor | Official Question Papers
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's | Foreign Universities in India
Don't Miss: India's Best B.Tech Counsellors in your city - Book Your Seat
कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि से लॉग इन करके अपना जेईई मेन 2026 स्कोरकार्ड देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। सेशन 1 में कई कैंडिडेट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किए।
एनटीए ने राज्य-वार और कैटेगरी-वार जेईई मेन 2026 टॉपर्स की लिस्ट भी अपलोड कर दी है, जो वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा एनटीए द्वारा 21 से 29 जनवरी तक आयोजित की गई।
JEE Mains 2026 Result: जेईई मेन 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
- आईडी लॉगिन करें जेईई मेन 2026 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- अपने अंक जांचें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
एनटीए ने रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है, जिसे प्रोविजनल आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद तैयार किया गया है। जेईई मेन 2026 सेशन 2 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 25 फरवरी रात 9 बजे तक जारी है।
जेईई मेन 2026 सत्र 1 रिजल्ट डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
JEE Main Toppers 2026: 12 उम्मीदवारों ने हासिल किया 100 परसेंटाइल
जेईई मेन 2026 पेपर 1 परीक्षा में इन 12 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है-
|
क्रम संख्या |
आवेदन संख्या |
अभ्यर्थी का नाम |
पात्रता राज्य |
|---|---|---|---|
|
1 |
260310038881 |
श्रेयस मिश्रा |
दिल्ली (एनसीटी) |
|
2 |
260310088709 |
नरेंद्रबाबू गारी महित |
आंध्र प्रदेश |
|
3 |
260310164042 |
शुभम कुमार |
बिहार |
|
4 |
260310215465 |
कबीर छिल्लर |
राजस्थान |
|
5 |
260310220953 |
चिरंजीब कर |
राजस्थान |
|
6 |
260310228381 |
भावेश पात्रा |
ओडिशा |
|
7 |
260310231839 |
अनय जैन |
हरियाणा |
|
8 |
260310241955 |
अर्नव गौतम |
राजस्थान |
|
9 |
260310432915 |
पसाला मोहित |
आंध्र प्रदेश |
|
10 |
260310434363 |
माधव विराडिया |
महाराष्ट्र |
|
11 |
260310635369 |
पुरोहित निमय |
गुजरात |
|
12 |
260310757063 |
विवान शरद महिस्वरी |
तेलंगाना |
Quick Watch
]अगली खबर
]IIT GATE 2026 Exam: गेट परीक्षा 2 शिफ्ट में आज से शुरू, जानें टाइमिंग, गाइडलाइंस, ड्रेस कोड, आवश्यक दस्तावेज
आज सुबह की शिफ्ट में एजी, ईएस, जीजी, आईएन, एमए, एमएन, टीएफ, एक्सई, और एक्सएल पेपर्स हो रहे हैं, और दोपहर की शिफ्ट में एई, बीटी, सीएच, सीवाई, जीई, पीएच, और एक्सएच पेपर्स होंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी