NCHM JEE 2025: एनसीएचएम जेईई पंजीकरण की लास्ट डेट 15 मार्च तक बढ़ी, आवेदन शुल्क, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | March 1, 2025 | 11:10 AM IST | 2 mins read
इससे पहले, एनसीएचएम जेईई 2025 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई थी। एनसीएचएमसीटी जेईई आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 17 मार्च से 20 मार्च, 2025 तक खुली रहेगी।
Know your admission chances in top colleges based on your expected NCHM JEE rank and seat type by using NCHM JEE 2024 College Predictor.
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एनसीएचएम जेईई) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदावर अब 15 मार्च तक एनसीएचएम जेईई के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एनटीए ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एनसीएचएम जेईई) - 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए उम्मीदवारों से विभिन्न अभ्यावेदन प्राप्त हो रहे हैं।
इससे पहले, एनसीएचएम जेईई 2025 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई थी। एनसीएचएम जेईई परीक्षा 2025 शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) में हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम में बीएससी प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
NCHM JEE 2025: आवेदन शुल्क
एनसीएचएम जेईई के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग - नॉन-क्रीमी लेयर (ओबीसी-एनसीएल) के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। सामान्य-ईडब्ल्यूएस आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) और तीसरे लिंग के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 450 रुपये का भुगतान करना होगा।
NCHM JEE 2025: परीक्षा तिथि
बीएससी (हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन) पाठ्यक्रम में उम्मीदवारों के प्रवेश के लिए एनसीएचएमसीटी जेईई परीक्षा 27 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी।
NCHM JEE 2025: संशोधित पंजीकरण शेड्यूल
|
शेड्यूल
|
प्रारंभ तिथि
|
विस्तारित अंतिम तिथि
|
|---|---|---|
|
ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिशन
|
28 फरवरी 2025 शाम 5 बजे तक
|
15 मार्च 2025 शाम 5 बजे तक
|
|
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि
|
28 फरवरी 2025 रात 11:50 बजे तक
|
15 मार्च 2025 रात 11:50 बजे तक
|
|
आवेदन विवरण में सुधार
|
-
|
17 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक
|
NCHM JEE 2025: एनटीए हेल्प डेस्क
एनसीएचएम जेईई के लिए किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार हेल्प डेस्क को 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं या nchm@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को लेटेस्ट अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in और https://exams.nta.ac.in/NCHM/ पर जाने की सलाह दी जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी