PSEB Result 2025 Date: पंजाब बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम pseb.ac.in पर जल्द, पिछले 5 वर्षों का ट्रेंड जानें
Abhay Pratap Singh | May 8, 2025 | 04:59 PM IST | 2 mins read
पीएसईबी 10वीं की परीक्षा 10 मार्च से 4 अप्रैल तक और पीएसईबी 12वीं की परीक्षा 19 फरवरी से 17 अप्रैल, 2025 तक हुई थी।
नई दिल्ली: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा जल्द ही पंजाब बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम जारी किया जाएगा। पंजाब बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए विद्यार्थी बोर्ड की घोषणा के बाद पीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर पीएसईबी पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2025 की जांच कर सकेंगे।
पंजाब बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2025 और पंजाब बोर्ड क्लास 12 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और नाम जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। पीएसईबी 10वीं की परीक्षा 10 मार्च से 4 अप्रैल तक और पीएसईबी 12वीं की परीक्षा 19 फरवरी से 17 अप्रैल तक हुई थी।
PSEB Punjab Board Result 2025: पिछले 5 वर्षों में पीएसईबी रिजल्ट कब जारी हुआ?
नीचे दी गई सारणी में पिछले 5 वर्षों में पंजाब बोर्ड रिजल्ट जारी होने की तिथि जांच सकते हैं:
| वर्ष |
पीएसईबी 10वीं रिजल्ट तिथियां
|
पीएसईबी 12वीं रिजल्ट तिथियां
|
|---|---|---|
| 2024 | 18 अप्रैल, 2024 | 30 अप्रैल, 2024 |
| 2023 | 26 मई, 2023 | 24 मई, 2023 |
| 2022 | 5 जुलाई, 2022 | 28 जून, 2022 |
| 2021 | 18 मई, 2021 | 30 जुलाई, 2021 |
| 2020 | 29 मई, 2020 | 21 जुलाई, 2020 |
पीएसईबी कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 के साथ ही पंजीकृत छात्रों की संख्या, उपस्थित छात्रों की संख्या, उत्तीर्ण छात्रों की संख्या, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत और टॉपर्स की सूची जारी की जाएगी। पंजाब बोर्ड पीएसईबी स्कोरकार्ड 2025 में छात्र का नाम, रोल नंबर, कुल अंक, विषयवार अंक, रैंक, योग्यता की स्थिति, विवरण शामिल होंगे।
पंजाब बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 एसएमएस के माध्यम से भी जांच सकते हैं। इसके लिए, मैसेज बॉक्स में PB10(रोल नंबर) या PB12(रोल नंबर) टाइप करें और 56767650 पर भेजें दें। इसके बाद पीएसईबी रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देखा। नवीनतम अपडेट के लिए पंजाब बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
Punjab Board Result Date 2025: कैसे डाउनलोड करें?
पंंजाब बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड करने के चरणों की जांच नीचे कर सकते हैं:
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- PSEB 10वीं/12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में रोल नंबर या नाम दर्ज करें व सबमिट करें।
- पीएसईबी परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- मार्कशीट पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी