Santosh Kumar | March 25, 2026 | 02:43 PM IST | 9 mins read
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से चेक किया जा सकता है। इसके अलावा, परिणाम डिजीलॉकर और एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं।

RBSE Class 10 Result 2026 Live Updates: आरबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट 2026 आज यानी 24 मार्च को जारी कर दिया गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई), अजमेर, ने आरबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट घोषित कर दी है। राजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का परिणाम 94.23 रहा है, जो पिछले साल के 93.06 प्रतिशत से 1.17 प्रतिशत अधिक है। वहीं, छात्राओं का 94.20 फीसदी रहा। छात्रों का 93.63 फीसदी रहा।
राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक आयोजित की गईं। इस साल परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या ने एक नया रिकॉर्ड बनाया, जिसमें विभिन्न केंद्रों पर कुल 10 लाख से अधिक छात्र परीक्षा देने पहुंचे।
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 डायरेक्ट लिंक
10वीं की परीक्षाएं 6,195 केंद्रों पर बिना किसी रुकावट के संपन्न हुईं। बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को जल्दी पूरा कर लिया है।
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 लिंक एक्टिव होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपने आरबीएसई कक्षा 10 स्कोरकार्ड को देख या डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए पोर्टल पर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके अलावा, परिणाम DigiLocker और SMS के माध्यम से भी देखे जा सकेंगे। बोर्ड परिणाम का जिला-वार डेटा भी जारी करेगा।
आधिकारिक घोषणा के बाद, छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरबीएसई दसवीं रिजल्ट 2026 की जांच या डाउनलोड कर सकेंगे-
छात्र आधिकारिक अपडेट के लिए राजस्थान बोर्ड का 'एक्स' हैंडल देख सकते हैं। जो छात्र पास हो जाएंगे, वे कक्षा 11 में दाखिला लेने के पात्र होंगे, जबकि कम अंक पाने वाले छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षाओं में बैठने का विकल्प चुन सकते हैं।