Rajasthan News: कोचिंग सेंटर में स्टूडेंट्स के बेहोश होने के बाद प्रदर्शन, एसडीएम ने दिया जांच का आश्वासन
Santosh Kumar | December 16, 2024 | 11:28 AM IST | 1 min read
स्टूडेंट्स ने संस्थान को सील करने और घटना की उचित जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट ने जांच का आश्वासन दिया।
राजस्थान: जयपुर में एक निजी कोचिंग सेंटर में रविवार (15 दिसंबर) को कुछ छात्राओं के बेहोश होने के बाद, कई अन्य छात्रों ने संस्थान को सील करने और घटना की उचित जांच की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स के बेहोश होने के पीछे के कारण की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि जब तक संस्थान को सील नहीं किया जाता, वे परिसर से बाहर नहीं निकलेंगे। घटना के बाद, प्रभावित स्टूडेंट्स को जयपुर के सोमानी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में ले जाया गया।
"सभी स्टूडेंट्स सुरक्षित और ठीक"
सब डिविजनल मजिस्ट्रेट राजेश जाखड़ ने पुष्टि की कि कुछ लड़कियां बेहोश हो गई थीं और उन्हें तुरंत जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।
जयपुर की सांसद मंजू शर्मा ने स्थिति का जायजा लेने के लिए कोचिंग सेंटर का दौरा किया। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि गैस रिसाव की समस्या के कारण 4-5 छात्राएं बेहोश हो गईं थी। अब सभी स्टूडेंट्स सुरक्षित और ठीक हैं।"
मामले की जांच के लिए कमेटी गठित
सांसद ने बताया कि उत्कर्ष क्लास में गैस रिसाव की समस्या के कारण करीब 5 छात्राएं बेहोश हो गए थे। उन्होंने कहा, "मैंने डॉक्टरों और स्टूडेंट्स से बात की है। शर्मा ने आश्वासन दिया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है।"
सांसद मंजू शर्मा ने आश्वासन दिया कि घटना की जांच की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सोर्स-एएनआई
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी