Trusted Source Image

Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: राजस्थान पटवारी भर्ती एग्जाम एनालिसिस जारी, आंसर की, रिजल्ट डेट

Abhay Pratap Singh | August 19, 2025 | 09:31 AM IST | 1 min read

राजस्थान पटवारी आंसर की 2025 आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जल्द ही जारी की जाएगी।

राजस्थान पटवारी एग्जाम 2025 का आयोजन 17 अगस्त को दो पालियों में किया गया। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
राजस्थान पटवारी एग्जाम 2025 का आयोजन 17 अगस्त को दो पालियों में किया गया। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 17 अगस्त को राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक समाप्त कर ली गई है। आरएसएसबी पटवारी परीक्षा 2025 पहली पाली में सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की गई।

आरएसएसबी पटवारी एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना था। राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 प्रत्येक शिफ्ट में तीन-तीन घंटे की अवधि में कराई गई।

एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में कुल 300 अंकों के लिए 150 प्रश्न रहे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए 650,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान राज्य में पटवारी के कुल 3,705 पदों को भरा जाएगा।

Also readRajasthan Patwari Exam 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा आज, महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जानें

राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा दिवस दिशानिर्देश का पालन करना अनिवार्य था। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया गया। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर नीला बॉल प्वाइंट पेंन और पासपोर्ट साइज की रंगीन नवीनतम फोटो भी लाना था।

RSSB Rajasthan Patwari Exam Date 2025: ड्रेस कोड

  • पुरुष अभ्यर्थियों को आधी व पूरी बांह की शर्ट एवं टीशर्ट तथा कुर्ता, पायजामा और पैंट पहनकर आने की सलाह दी गई है।
  • उम्मीदवारों को जीन्स पहनने की अनुमति नहीं है।
  • महिला अभ्यर्थियों को कुर्ता/ ब्लाउज, सलवार-सूट और साड़ी पहनकर परीक्षा केंद्र पर आना होगा। साथ ही, बालों में साधारण बैंड लगाने की अनुमति है।
  • कांच की पतली चूड़ियों के अलावा गहने/ जेवरात, कान में बाली, अंगूठी, ब्रासलेट आदि पहनने पर रोक है।
  • इसके अलावा, परीक्षार्थियों को घड़ी, बेल्ट, पर्स, हैंडबैग, स्टॉल साथ में नहीं लाने की सलाह दी गई है।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications