Rajasthan Patwari Exam 2025 Live: राजस्थान पटवारी भर्ती एग्जाम एनालिसिस जारी, आंसर की, रिजल्ट डेट
Abhay Pratap Singh | August 19, 2025 | 09:31 AM IST | 1 min read
राजस्थान पटवारी आंसर की 2025 आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जल्द ही जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 17 अगस्त को राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक समाप्त कर ली गई है। आरएसएसबी पटवारी परीक्षा 2025 पहली पाली में सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की गई।
आरएसएसबी पटवारी एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना था। राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 प्रत्येक शिफ्ट में तीन-तीन घंटे की अवधि में कराई गई।
एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में कुल 300 अंकों के लिए 150 प्रश्न रहे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए 650,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान राज्य में पटवारी के कुल 3,705 पदों को भरा जाएगा।
Also read Rajasthan Patwari Exam 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा आज, महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जानें
राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा दिवस दिशानिर्देश का पालन करना अनिवार्य था। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया गया। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर नीला बॉल प्वाइंट पेंन और पासपोर्ट साइज की रंगीन नवीनतम फोटो भी लाना था।
RSSB Rajasthan Patwari Exam Date 2025: ड्रेस कोड
- पुरुष अभ्यर्थियों को आधी व पूरी बांह की शर्ट एवं टीशर्ट तथा कुर्ता, पायजामा और पैंट पहनकर आने की सलाह दी गई है।
- उम्मीदवारों को जीन्स पहनने की अनुमति नहीं है।
- महिला अभ्यर्थियों को कुर्ता/ ब्लाउज, सलवार-सूट और साड़ी पहनकर परीक्षा केंद्र पर आना होगा। साथ ही, बालों में साधारण बैंड लगाने की अनुमति है।
- कांच की पतली चूड़ियों के अलावा गहने/ जेवरात, कान में बाली, अंगूठी, ब्रासलेट आदि पहनने पर रोक है।
- इसके अलावा, परीक्षार्थियों को घड़ी, बेल्ट, पर्स, हैंडबैग, स्टॉल साथ में नहीं लाने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- TRepublic Day 2026: राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता क्षेत्रीय स्तर पर हुई समाप्त, 16 टीमें फिनाले के
- Aditya hindi news
- NEET PG 2025 Result: नीट पीजी रिजल्ट 3 सितंबर तक होगा जारी, लाखों उम्मीदवारों को इंतजार, जानें अपेक्षित कटऑफ
- Coursera Global Skills Report 2025: भारत वैश्विक रैंकिंग में 89वें स्थान पर, एआई और टेक स्किल की मांग में तेजी
- NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता, फीस और रैंक जानें
- NEET UG 2025 Counselling: एम्स दिल्ली के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए? जानें संभावित कैटेगरी वाइज कटऑफ
- Parakh Rashtriya Sarvekshan: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- स्कूली शिक्षा की स्थिति चिंताजनक, मोदी सरकार उदासीन
- Bihar Govt Jobs: 35% आरक्षण अब सिर्फ बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए, बीपीएससी ने जारी की अधिसूचना
- NEET UG 2025: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कितनी सीटें? पिछले साल हुई बढ़ोतरी, जानें राज्यवार डिटेल
- Israel-Iran Conflict: सुरक्षा कारणों से तेहरान से भारतीय छात्रों को निकाला गया, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी