Rajasthan News: अनुचित तरीकों से परीक्षा पास कर एलडीसी बने 9 लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार
Press Trust of India | January 30, 2025 | 02:39 PM IST | 1 min read
पुलिस ने बताया कि परीक्षा में शामिल हुए 18 से अधिक अन्य लोगों की भूमिका संदिग्ध है और मामले की जांच की जा रही है।
जयपुर: राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने उच्च न्यायालय कनिष्ठ सहायक/एलडीसी भर्ती परीक्षा में कथित तौर पर अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर नौकरी प्राप्त करने वाले नौ कनिष्ठ सहायकों (एलडीसी) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि परीक्षा में शामिल हुए 18 से अधिक अन्य लोगों की भूमिका संदिग्ध है और मामले की जांच की जा रही है।
अतिरिक्त महानिदेशक ने बताया कि आरओ एवं ईओ प्रतियोगी परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी पोराव कालेर ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसके गिरोह ने हाईकोर्ट जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का प्रश्नपत्र धोखाधड़ी से प्राप्त कर लिया था तथा ब्लूटूथ के माध्यम से अभ्यर्थियों से प्रश्नपत्र हल करवाया था।
उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस की 10 टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बीकानेर और उदयपुर समेत नौ जिलों में दबिश दी। हाईकोर्ट जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 12 से 19 मार्च 2023 के बीच आयोजित की गई थी और 2800 से अधिक पदों के लिए परिणाम 11 जून 2023 को घोषित किए गए थे।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान द्रोपदी सिहाग (बीकानेर), सुनीता (गंगानगर), उमेश तंवर (बीकानेर), सुमन भूकर (हनुमानगढ़), बीरबल जाखड़ (नागौर), सुरेश (नागौर), राकेश कस्वा (बीकानेर), विभीषण और रामलाल (नागौर) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना पोराव कालेर वर्तमान में राजस्व अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के प्रश्नपत्र लीक मामले में कथित भूमिका के कारण जेल में है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी