Rajasthan PTET Counselling 2026: राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग विशेष चरण के लिए आवेदन शुरू, शुल्क विवरण जारी
Santosh Kumar | September 23, 2026 | 12:04 PM IST | 1 min read
फीस जमा करने और रिपोर्ट करने की डेडलाइन 28 सितंबर है। राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा 14 जून को हुई और नतीजे 25 जून को घोषित किए गए।
नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा ने राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया के स्पेशल स्टेज यानी 'स्पॉट राउंड' के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह स्पेशल स्टेज चौथे राउंड की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया खत्म होने के बाद बची हुई खाली सीटों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
योग्य उम्मीदवार 22 से 28 सितंबर तक अपनी पसंद के बीएड कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार कॉलेज जाकर मौके पर ही एडमिशन ले सकते हैं। इस स्पेशल राउंड में हिस्सा लेने वाले कैंडिडेट्स को तय फीस जमा करनी होगी।
Rajasthan PTET Counselling 2026: शुल्क विवरण
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस ₹5,000 है, जिसे ई-मित्र, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। सीट अलॉटमेंट के बाद, ₹22,000 की कॉलेज एडमिशन फीस जमा करनी होगी।
फीस की ये जानकारी ऑफिशियल पोर्टल पर जारी कर दी गई है। यह स्पेशल राउंड मुख्य रूप से उन कैंडिडेट्स के लिए है जिन्हें पिछले 4 राउंड्स में सीट नहीं मिली थी या जो खाली सीटों का फायदा उठाना चाहते हैं।
Rajasthan PTET Counselling 2026: एडमिशन के लिए आवेदन लिंक
कैंडिडेट्स को उपलब्ध कॉलेज में खुद रिपोर्ट करना होगा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होगा और एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। लेटेस्ट अपडेट्स और सीट मैट्रिक्स ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।
इस प्रक्रिया के दौरान, कैंडिडेट्स को ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स जैसे पीटीईटी स्कोरकार्ड, मार्कशीट, कास्ट सर्टिफिकेट (अगर लागू हो), डोमिसाइल सर्टिफिकेट, फोटोग्राफ और अन्य जरूरी कागजात साथ लाने होंगे।
फीस जमा करने और रिपोर्ट करने की डेडलाइन 28 सितंबर है। राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा 14 जून को हुई और नतीजे 25 जून को घोषित किए गए। सही जानकारी के लिए सिर्फ़ ऑफिशियल सोर्स पर ही भरोसा करें।
अगली खबर
]IIT Students Suicide: 5 साल में 23 आईआईटी के 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 28 स्टूडेंट एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग से
ये आंकड़े 8 दिसंबर, 2025 को लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न के लिए सभी आईआईटी से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर संकलित किए गए हैं। इन 28 छात्रों की संख्या इस अवधि के दौरान आईआईटी में दर्ज कुल आत्महत्याओं के 62% से अधिक थी।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच