Trusted Source Image

RBSE 5th, 8th Result 2026 (Out) LIVE: आरबीएसई 5वीं, 8वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव @rajshaladarpan.rajasthan.gov.in

Santosh Kumar | March 25, 2026 | 03:59 PM IST | 7 mins read

इस साल, आरबीएसई कक्षा 5 की परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च तक और कक्षा 8 की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गईं।

आरबीएसई रिजल्ट आज 'शाला दर्पण' पोर्टल rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर घोषित किया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरबीएसई रिजल्ट आज 'शाला दर्पण' पोर्टल rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर घोषित किया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

RBSE Class 5th, 8th Result 2026 Live Updates: आरबीएसई कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे घोषित कर दिया गया है। आरबीएसई 5वीं, 8वीं रिजल्ट लिंक 'शाला दर्पण' पोर्टल rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर एक्टिव किया गया है। लाखों छात्र बेसब्री से इस पल का इंतजार कर रहे थे। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा की। उनके साथ प्रशासक शक्ति सिंह और सचिव गजेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।

इस साल, आरबीएसई कक्षा 5 की परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च तक और कक्षा 8 की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गईं। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अब बोर्ड ने आज दोनों कक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है।

RBSE Class 5th, 8th Result 2026: आरबीएसई 5वीं-8वीं का रिजल्ट लिंक

परिणाम की घोषणा के साथ-साथ, उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और अन्य आंकड़ों से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। छात्र अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने परिणाम देख सकते हैं।

परिणाम घोषित होते ही रिजल्ट लिंक सक्रिय कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, परिणाम rajpsp.nic.in और rajresults.nic.in पर भी उपलब्ध होंगे। छात्र अंक-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि मूल मार्कशीट संबंधित स्कूलों से मिलेगी।

Also readRBSE Class 8th Result 2026: आरबीएसई 8वीं का रिजल्ट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जारी, जानें पास परसेंटेज

RBSE 5th, 8th Result 2026: आरबीएसई 5वीं-8वीं रिजल्ट कैसे देखें?

छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आरबीएसई कक्षा 5वीं-8वीं का रिजल्ट देख सकते हैं-

  • इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं-rajshaladarpan.rajasthan.gov.in/Class5th_8thExam/Home/Result.aspx
  • राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर मांगी गई जानकारी भरें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड कर लें।

Also readRBSE Class 5th Result 2026: आरबीएसई कक्षा 5वीं का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक, जानें पास परसेंटेज

Rajasthan 5th, 8th Result 2026: परीक्षाओं के लिए उत्तीर्ण अंक 33 प्रतिशत

आरबीएसई कक्षा 5 और 8 की परीक्षाओं के लिए उत्तीर्ण अंक 33 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र अनुत्तीर्ण होता है, तो वह पूरक परीक्षा में बैठने के लिए पात्र है।

बोर्ड द्वारा जारी अंक-पत्र में विषय-वार अंक, कुल अंक और उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण की स्थिति स्पष्ट रूप से अंकित होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना परिणाम देखने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

यदि कोई छात्र अपने परिणाम से असंतुष्ट है, तो वह पुन: जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। किसी भी फर्जी या अनौपचारिक वेबसाइट का उपयोग करने से बचें। अधिक जानकारी के लिए आरबीएसई वेबसाइट पर जाएं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications