Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2024: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती, 7 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | September 30, 2024 | 08:21 PM IST | 2 mins read
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : स्थानीय स्वशासन विभाग, राजस्थान ने सफाई कर्मचारी के 23820 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर, 2024 तक है। आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 11 नवंबर से 25 नवंबर, 2024 तक अपने आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकते हैं।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को करेक्शन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024: आयुसीमा
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये और आरक्षित श्रेणियों और विकलांग व्यक्तियों के लिए 400 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2024:आवेदन का तरीका
- स्थानीय स्वशासन विभाग, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
- अब होम पेज पर राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Rajasthan Safai Karamchari Recruitment: चयन प्रक्रिया
राजस्थान सफाई कर्मचारी पदों पर चयन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। प्राप्त आवेदनों में से पात्र अभ्यर्थियों का चयन सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा विकसित ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का उपयोग करके श्रेणीवार किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी