Abhay Pratap Singh | May 26, 2025 | 09:14 AM IST | 12 mins read
आरबीएसई परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों को इंप्रूवमेंट एग्जाम में बैठने और उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने का भी मौका मिलेगा।

नई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER) ने राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड अब 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र बीएसईआर की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा का परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरबीएसई बोर्ड 10th रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरबीएसई 10वीं मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, जन्म तिथि, कुल प्राप्त अंक, विषयवार अंक और पासिंग स्टेटस जैसी जानकारी होगी। आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थी।
नीचे दी गई सारणी में पिछले वर्षों की परिणाम तिथियों की जांच कर सकते हैं:
साल | राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परिणाम तिथियां |
|---|---|
2025 | मई, 2025 (अपेक्षित तिथि) |
2024 | 29 मई, 2024 |
2023 | 2 जून, 2023 |
2022 | 13 जून, 2022 |
पिछले साल, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 29 मई को घोषित किया गया था, जिसमें कुल 93.03% स्टूडेंट सफल हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.64% दर्ज किया गया था। बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 में प्राप्त अंकों से अंसुतष्ट छात्र पूनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड पुनर्मूल्यांकन 2025 के लिए छात्रों को शुल्क भी जमा करना होगा।
छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन करके राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं: