RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 जल्द हो सकता है जारी; वेबसाइट, अपडेट्स जानें
Abhay Pratap Singh | May 26, 2025 | 09:14 AM IST | 12 mins read
आरबीएसई परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों को इंप्रूवमेंट एग्जाम में बैठने और उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने का भी मौका मिलेगा।
नई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER) ने राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड अब 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र बीएसईआर की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा का परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरबीएसई बोर्ड 10th रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरबीएसई 10वीं मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, जन्म तिथि, कुल प्राप्त अंक, विषयवार अंक और पासिंग स्टेटस जैसी जानकारी होगी। आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थी।
RBSE Rajasthan Board 10th Result Date 2025: पिछले वर्षों का ट्रेंड
नीचे दी गई सारणी में पिछले वर्षों की परिणाम तिथियों की जांच कर सकते हैं:
|
साल
|
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परिणाम तिथियां
|
|---|---|
|
2025
|
मई, 2025 (अपेक्षित तिथि)
|
|
2024
|
29 मई, 2024
|
|
2023
|
2 जून, 2023
|
|
2022
|
13 जून, 2022
|
पिछले साल, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 29 मई को घोषित किया गया था, जिसमें कुल 93.03% स्टूडेंट सफल हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.64% दर्ज किया गया था। बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
RBSE 10th Result 2025: पूनर्मूल्यांकन प्रक्रिया
आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 में प्राप्त अंकों से अंसुतष्ट छात्र पूनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड पुनर्मूल्यांकन 2025 के लिए छात्रों को शुल्क भी जमा करना होगा।
Rajasthan Board 10th Result 2025 Link: कैसे डाउनलोड करें?
छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन करके राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरबीएसई की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर उपलब्ध कक्षा 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आरबीएसई 10वीं बोर्ड का परिणाम पीडीएफ में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी