Santosh Kumar | March 30, 2026 | 08:58 AM IST | 8 mins read
छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर रोल नंबर डालकर आरबीएसई 12वीं रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट प्रकाशित होते ही कक्षा 12 स्कोरकार्ड लिंक सक्रिय हो जाएगा।

RBSE Class 12 Result Date 2026 Live Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा जल्द ही राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट जारी करने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरबीएसई ने मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। आरबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर प्रकाशित किया जाएगा। बोर्ड सभी स्ट्रीम—साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स—के लिए रिजल्ट एक साथ घोषित करेगा। लाखों छात्र आरबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) 31 मार्च तक कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस साल, आरबीएसई कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई।
लाखों छात्रों ने इन परीक्षाओं में हिस्सा लिया। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से पूरा कर लिया गया है। नए शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए, बोर्ड ने मार्च के अंत तक आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित करने का फैसला किया।
आरबीएसई 12वीं रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद उन्हें आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, राजस्थान बोर्ड रिजल्ट वैकल्पिक वेबसाइटों पर भी जारी किए जाएंगे।
छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरबीएसई बारहवीं रिजल्ट 2026 की जांच या डाउनलोड कर सकेंगे-
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 मार्कशीट रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी डालकर डाउनलोड की जा सकती है। आरबीएसई परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को थ्योरी वाले विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है।
छात्र अपने परिणाम देखने के लिए DigiLocker और SMS सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं। यदि कोई छात्र परिणामों से असंतुष्ट है, तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। बोर्ड जल्द ही विस्तृत निर्देश जारी करेगा।
इस कार्यक्रम के दौरान, शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर और बोर्ड सचिव छात्रों की सफलता दर, टॉपर्स की सूची और अन्य संबंधित आंकड़ों की घोषणा करेंगे। लाखों छात्र इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Santosh Kumar