RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 28 मार्च तक जारी होने की संभावना
Saurabh Pandey | March 20, 2026 | 01:44 PM IST | 2 mins read
राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट 2026 में विद्यार्थियों के रोल नंबर, जन्मतिथि, अंक और दूसरी जानकारी दी जाएगी। आरबीएसई 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट आने के कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल द्वारा जारी की जाती है, जिसे विद्यार्थियों को खुद अपने संबंधित स्कूलों में जाकर लेनी होगी।
नई दिल्ली : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 28 मार्च तक जारी किए जाने की संभावना है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने का तैयारियां तेज कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
आरबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के छात्रों ने भाग लिया है। राजस्थान बोर्ड की तरफ से 12वीं की आंसर की पहले जारी की जा चुकी है।
शिक्षा विभाग द्वारा नए शैक्षणिक सत्र को 1 अप्रैल से शुरू करने का फैसला किया गया है। सत्र को समय पर शुरू करने के लिए ही बोर्ड परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं। वर्तमान में 35 हजार से अधिक शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में दिन-रात जुटे हुए हैं, जिससे कि करीब 20 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो सके।
राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट 2026 में विद्यार्थियों के रोल नंबर, जन्मतिथि, अंक और दूसरी जानकारी दी जाएगी। आरबीएसई 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट आने के कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल द्वारा जारी की जाती है, जिसे विद्यार्थियों को खुद अपने संबंधित स्कूलों में जाकर लेनी होगी।
RBSE 12th Exam 2026: परीक्षा कब हुई थी?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में 9 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। रिजल्ट समय से आने पर छात्रों को कॉलेज एडमिशन में राहत मिलेगी।
कक्षा 1-8 तक विद्यार्थियों को मिलेंगे 600 रुपये
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा आगामी शिक्षा सत्र में प्रवेश लेने वाले एवं पहले से पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को इस बार यूनिफॉर्म के लिए राशि दी जाएगी। प्रत्येक विद्यार्थी को नई यूनिफॉर्म खरीदने के लिए 600 रुपए दिए जाएंगे। यह राशि विद्यार्थियों के खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से जमा होगी। इसके लिए जन आधार कार्ड से बैंक खाता जुड़ा होना जरूरी है।
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने प्रदेश के सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक को विद्यार्थियों के जन आधार कार्ड से बैंक खाते लिंक करवाने के निर्देश भेजे हैं। स्कूल शिक्षा परिषद ने स्पष्ट किया है कि शत-प्रतिशत विद्यार्थियों का 'शाला दर्पण' पोर्टल पर जन आधार प्रमाणीकरण (Authentication) अनिवार्य है, जिसके लिए कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी