Abhay Pratap Singh | May 26, 2025 | 05:28 PM IST | 1 min read
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8th क्लास रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जिले का नाम जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज यानी 26 मई को आरबीएसई कक्षा 8वीं परीक्षा 2025 का परिणाम ऑनलाइन घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान बोर्ड 8वीं का परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
Half Yearly QP's 2025-26: Maths | Sanskrit | Science | SST | English | Hindi
Latest: Best Courses After 10th | Best Stream After Class 10th
Don't Miss: RBSE Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8th क्लास रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जिले का नाम जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। राजस्थान बोर्ड 8th स्कोरकार्ड 2025 में छात्र का नाम, विषय, माता-पिता का नाम, प्रत्येक विषय में ग्रेड और अन्य विवरण सहित समग्र ग्रेड जैसे विवरणों की जांच कर सकते हैं।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
राजस्थान बोर्ड क्लास 8th रिजल्ट 2025 में सफल होने के लिए छात्रों को 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपने संबंधित स्कूलों के माध्यम से आवेदन पत्र भरकर आरबीएसई 8वीं पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
छात्र अपनी मूल मार्कशीट कुछ समय बाद संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं। आरबीएसई कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 20 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
राजस्थान बोर्ड छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए ग्रेडिंग प्रणाली का पालन करता है। नीचे दी गई सारणी में ग्रेडिंग सिस्टम की जांच कर सकते हैं:
ग्रेड | अंक |
|---|---|
ए+ | 91-100 |
ए | 76-90 |
बी | 60-75 |
सी | 41-60 |
डी | 0-40 |