Trusted Source Image

RBSE Supplementary Result 2025 (Out) Live: आरबीएसई 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट

Santosh Kumar | September 5, 2025 | 10:57 PM IST | 12 mins read

बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि सैकण्डरी, सीनियर सैकण्डरी, प्रवेशिका एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download Now
आरबीएसई 2025 पूरक परीक्षाएं 6 से 8 अगस्त 2025 तक आयोजित की गई। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरबीएसई 2025 पूरक परीक्षाएं 6 से 8 अगस्त 2025 तक आयोजित की गई। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

RBSE Supplementary Result 2025 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आरबीएसई सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। बोर्ड द्वारा आरबीएसई पूरक परीक्षाएं 6 से 8 अगस्त 2025 तक आयोजित की गई।

बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि सैकण्डरी, सीनियर सैकण्डरी, प्रवेशिका एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। आरबीएसई सप्लीमेंट्री कक्षा 12वीं का रिजल्ट 90% और 10वीं का रिजल्ट 58% रहा।

आरबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं मार्च-अप्रैल 2025 में आयोजित की, जिनके परिणाम क्रमशः 28 मई और 22 मई 2025 को घोषित किए गए। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.04% रहा।

वहीं, 12वीं कक्षा में विज्ञान स्ट्रीम में 97.73%, कॉमर्स में 98.95% और आर्ट्स में 96.88% छात्र उत्तीर्ण हुए। जो छात्र एक या दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो सके, उनके लिए राजस्थान बोर्ड ने पूरक परीक्षाएं आयोजित की।

RBSE Supplementary Result 2025: स्कोरकार्ड में विवरण जांचें

पूरक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र अपनी पसंद के विषय में कक्षा 11वीं या उच्च शिक्षा में प्रवेश ले सकते हैं। जो छात्र पूरक परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

छात्र स्कोरकार्ड में दिए गए विवरण को ध्यानपूर्वक जांच लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में, विद्यालय प्रशासन से संपर्क करें। यदि छात्र पूरक परीक्षा में भी अनुत्तीर्ण हो जाते हैं, तो उन्हें अगले वर्ष मुख्य परीक्षा में पुनः बैठना होगा।

Also readRBSE Class 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

RBSE Compartment Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट?

छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरबीएसई 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "आरबीएसई 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आवश्यक विवरण दर्ज करें और "सबमिट" पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट लें।

यदि वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की वजह से रिजल्ट चेक करने में दिक्कत आ रही है, तो छात्र डिजिलॉकर या एसएमएस सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट के लिए अपने स्कूल से संपर्क करना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications