RPSC Interview Dates 2026: आरपीएससी इंटरव्यू शेड्यूल एआरओ, एसआई, लाइब्रेरियन और सहायक आचार्य के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | July 23, 2026 | 03:55 PM IST | 1 min read
आरपीएससी इंटरव्यू कॉल लेटर उचित समय पर आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 23 जुलाई को एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर 2022, सब इंस्पेक्टर (SI - टेलीकॉम) कॉम्पिटेटिव एग्जाम 2024, असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन (कॉलेज एजुकेशन) एग्जाम - 2023 और असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल एजुकेशन) - 2024 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटरव्यू का आयोजन 31 जुलाई से 14 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थियों को अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, मूल फोटो पहचान पत्र और सभी मूल सर्टिफिकेट व उनकी फोटोकॉपी के साथ निर्धारित केंद्र पर उपस्थित होना होगा। इन दस्तावेजों के बिना उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
RPSC Agriculture Research Officer (Agriculture Chemistry) 2022 Interview: एआरओ
आयोग द्वारा एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर (ARO) 2022 भर्ती के लिए इंटरव्यू 31 जुलाई, 2026 को आयोजित किया जाएगा। आरपीएससी भर्ती के लिए साक्षात्कार में शामिल होने वाले पात्र उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू लेटर उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा, जिसे कैंडिडेट अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।
अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध नोटिस जांचने और नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।
Also read RSSB Forester Answer Key 2026: राजस्थान फॉरेस्टर आंसर की rssb.rajasthan.gov.in पर जारी
RPSC Assistant Professor Interview Schedule 2026: इंटरव्यू शेड्यूल
नीचे सारणी में कैंडिडेट सहायक आचार्य, लाइब्रेरियन और सब-इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) के लिए साक्षात्कार शेड्यूल जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | भर्ती/ पद का नाम | साक्षात्कार तिथियां |
|---|---|---|
|
1. |
सहायक आचार्य – PAEDIATRIC CARDIOTHORACIC & VASCULAR SURGERY (SUPER SPECIALITY), 2024 (चिकित्सा शिक्षा विभाग) |
31.07.2026 |
|
2. |
सहायक आचार्य – CLINICAL IMMUNOLOGY & RHEUMATOLOGY (SUPER SPECIALITY), 2024 (चिकित्सा शिक्षा विभाग) |
31.07.2026 |
|
3. |
सहायक आचार्य – MEDICAL ONCOLOGY (SUPER SPECIALITY), 2024 (चिकित्सा शिक्षा विभाग) |
31.07.2026 |
|
4. |
सहायक आचार्य – MEDICAL GASTROENTEROLOGY (SUPER SPECIALITY), 2024 (चिकित्सा शिक्षा विभाग) |
03.08.2026 |
|
5. |
सहायक आचार्य – GENERAL MEDICINE (BROAD SPECIALITY), 2024 (चिकित्सा शिक्षा विभाग) |
04.08.2026 से 14.08.2026 तक |
|
6. |
सहायक आचार्य – HISTORY, 2023 (कॉलेज शिक्षा विभाग) (बारहवां चरण) |
03.08.2026 से 14.08.2026 तक |
|
7. |
LIBRARIAN, 2023 (कॉलेज शिक्षा विभाग) (पाँचवां चरण) |
03.08.2026 से 14.08.2026 तक |
|
8. |
SUB INSPECTOR-TELECOM गृह (ग्रुप-1) विभाग, 2024 (प्रथम चरण) |
03.08.2026 से 14.08.2026 तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच