Abhay Pratap Singh | September 9, 2025 | 03:28 PM IST | 19 mins read
आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया में सीबीटी-1, सीबीटी-2, सीबीएटी, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट 2025 जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट के माध्यम से एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 1 रिजल्ट 2025 चेक कर सकेंगे।
आरआरबी एनटीपीसी स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चाकोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 2025 परीक्षा 5 से 24 जून तक आयोजित की गई थी। सीबीटी 1 में सफल कैंडिडेट ही सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।
रेलवे एनटीपीसी स्नातक भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 8,113 पदों को भरा जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया में सीबीटी-1, सीबीटी-2, सीबीएटी, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा को शामिल किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपए से लेकर 35,400 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी स्नातक परीक्षा के तहत सीनियर क्लर्क/टिकट क्लर्क, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट/टाइपिस्ट, सीनियर टाइम कीपर, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, सीनियर कमर्शियल/टिकट क्लर्क, कमर्शियल अप्रेंटिस और स्टेशन मास्टर जैसे पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
आरआरबी एनटीपीसी स्कोरकार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, कच्चे स्कोर, रैंक की जानकारी, सामान्यीकृत अंक, योग्यता की स्थिति, क्षेत्र और कटऑफ स्कोर की जांच कर सकेंगे। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट परीक्षा 2025 के लिए लगभग 26 लाख कैंडिडेट ने आवेदन किया था।
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं: