Saurabh Pandey | September 14, 2026 | 07:45 AM IST | 1 min read
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल एडमिट कार्ड सीबीटी 2 परीक्षा के लिए जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 परीक्षा में उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Also read UP Home Guard PET Admit Card 2026: यूपी होमगार्ड पीईटी एडमिट कार्ड जारी, 15 सितंबर से परीक्षा