Trusted Source Image

RSOS Result 2025 (Out) LIVE: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी @rsos.rajasthan.gov.in, लिंक

Saurabh Pandey | June 19, 2025 | 06:25 PM IST | 6 mins read

आरएसओएस छात्रों को 10वीं, 12वीं कक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। हालांकि, जो परीक्षार्थी परीक्षा में फेल हो जाएंगे, वे दोबारा परीक्षा देकर अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं इस बार दो महीने पहले आयोजित की गई हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं इस बार दो महीने पहले आयोजित की गई हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर आज यानी 19 जून 2025 को सुबह 11:30 बजे आरएसओएस कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे।

शिक्षा विभाग, राजस्थान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी दी कि कक्षा 10वीं और 12वीं के आरएसओएस परिणाम 19 जून 2025 को जारी किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शिक्षा संकुल परिसर में सुबह 11:30 बजे इसकी घोषणा करेंगे। इसके बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे।

आरएसओएस 10वीं और 12वीं परीक्षाएं 21 अप्रैल से 16 मई 2025 तक आयोजित की गईं, जिसमें कुल 1,03,004 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इनमें से 53,501 परीक्षार्थी कक्षा 10 में उपस्थित हुए, जबकि 49,503 परीक्षार्थियों ने कक्षा 12 की परीक्षा दी।

हालांकि, भारत-पाकिस्तान तनाव से संबंधित सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर, छह जिलों में परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। इनमें बीकानेर, जैसलमेर, फलौदी, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और जोधपुर शामिल था। इन क्षेत्रों के छात्रों के लिए संशोधित परीक्षाएं 28 से 30 मई 2025 तक कराई गईं।

RSOS Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आरएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर RSOS कक्षा 10वीं या 12वीं परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन करने के लिए अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब स्क्रीन पर अपना परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
  • आरएसओएस 10वीं और 12वीं रिजल्ट का प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

Also read RBSE 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का परिणाम rajresults.nic.in पर जारी, ग्रेडिंग सिस्टम जानें

दो महीने पहले आयोजित हुई हैं परीक्षाएं

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं इस बार दो महीने पहले आयोजित की गई हैं। पिछले वर्ष यह परीक्षा 25 जून से 25 जुलाई तक चली थी, जबकि रिजल्ट 10 सितंबर को घोषित किया गया था। इस बार परीक्षा परिणाम जून में ही जारी किया जा रहा है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications