Trusted Source Image

Sainik School Answer Key 2025 Live: सैनिक स्कूल की आंसर की कब आएगी @exams.nta.ac.in; रिजल्ट डेट, लेटेस्ट अपडेट

Abhay Pratap Singh | April 15, 2025 | 10:51 PM IST | 6 mins read

परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा सैनिक स्कूल 2025 रिजल्ट जारी करने की तिथि ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Back

ALLEN TALLENTEX 2025

ALLEN TALLENTEX. Get Scholarships & Cash prizes

Register Now
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 5 अप्रैल को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 5 अप्रैल को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 की आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। एनटीए की घोषणा के बाद एआईएसएसईई एग्जाम में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर जाकर सैनिक स्कूल प्रोविजनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

सैनिक स्कूल प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2025 की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर की पर छात्रों को समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञ की समीक्षा के बाद एनटीए एआईएसएसईई फाइनल आंसर की 2025 जारी करेगी।

जानकारी के मुताबिक, सैनिक स्कूल रिजल्ट 2025 की घोषणा अगले महीने यानी मई 2025 में की जा सकती है। आमतौर पर परीक्षा एजेंसी एनटीए सैनिक स्कूल परीक्षा परिणाम एग्जाम समाप्त होने के लगभग 6 सप्ताह बाद जारी करता है। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट 2025 का आयोजन 5 अप्रैल को दो शिफ्ट में किया गया था।

Also readCBSE Board Result 2025: सीबीएसई कक्षा 10, 12 का रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे जांचें? पिछले वर्षों को ट्रेंड जानें

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन कक्षा 6 और कक्षा 9 में छात्रों के दाखिले के लिए किया जाता है। सैनिक स्कूल 2025 रिजल्ट में सफल छात्रों को सैनिक स्कूल ई-काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। एआईएसएसईई मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।

सैनिक स्कूल प्रोविजनल आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए छात्रों को निर्धारित शुल्क का भी भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट एनटीए एआईएसएसईई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Sainik School AISSEE Answer Key 2025 PDF Download: कैसे डाउनलोड करें?

एनटीए की घोषणा के बाद नीचे दिए गए चरणों का पालन करके छात्र सैनिक स्कूल 2025 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे:

  • ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर विजिट करें।
  • सैनिक स्कूल 2025 प्रोविजनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • एआईएसएसईई आंसर की पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • सैनिक स्कूल आंसर की की सहायता से संभावित अंकों की गणना करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications