SBI CBO Recruitment 2025: एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन शुल्क, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | May 9, 2025 | 02:00 PM IST | 2 mins read
एसबीआई सीबीओ 2025 भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में आयोजित की जाएगी। इसमें एक ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और एक स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा शामिल है।
नई दिल्ली : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानी 9 मई से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 29 मई, 2025 तक इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवीरों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के अनुसार आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
SBI CBO Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
SBI CBO Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता, जिसमें एकीकृत दोहरी डिग्री (आईडीडी) शामिल है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे।
SBI CBO Recruitment 2025: परीक्षा पैटर्न
ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में 120 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 50 अंकों के लिए वर्णनात्मक परीक्षा शामिल होगी। वस्तुनिष्ठ परीक्षा के समाप्त के बाद वर्णनात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को अपने वर्णनात्मक परीक्षा के उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करने होंगे।
वस्तुनिष्ठ परीक्षा - वस्तुनिष्ठ परीक्षा की अवधि 2 घंटे है और इसमें कुल 120 अंकों के 4 खंड हैं। प्रत्येक खंड के लिए अलग-अलग समय होगा।
वर्णनात्मक परीक्षा (Descriptive Test) - वर्णनात्मक परीक्षा की अवधि 30 मिनट है। यह अंग्रेजी भाषा की परीक्षा होगी, जिसमें कुल 50 अंकों के लिए दो प्रश्न होंगे। इसमें कोई सेक्शनवाइज क्वालीफाइंग अंक नहीं होंगे। कुल मिलाकर न्यूनतम योग्यता अंक हैं और न्यूनतम योग्यता अंक बैंक द्वारा तय किए जाएंगे।
SBI CBO Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
एसबीआई सीबीओ भर्ती की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा सहित चार चरण शामिल है। उम्मीदवारों को इन सभी चरणों को पास करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी