SBI Clerk Notification 2025: एसबीआई क्लर्क नोटिफिकेशन 6,589 पदों के लिए जारी; आज से sbi.co.in पर करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | August 6, 2025 | 07:46 AM IST | 2 mins read
एसबीआई जूनियर एसोसिएट 2025 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता एवं बिक्री) के 6,589 पदों पर भर्ती के लिए एसबीआई क्लर्क नोटिफिकेशन 2025 जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आज यानी 6 अगस्त से 26 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SBI Clerk: Sample papers | Preparation tips
एसबीआई जूनियर एसोसिएट 2025 भर्ती के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री हो। उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल, 2025 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को एसबीआई जेए आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ एक्सएस/ डीएक्सएस से संबंधित कैंडिडेट को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। आवेदन से पहले कैंडिडेट को पात्रता संबंधित जानकारी के लिए एसबीआई क्लर्क अधिसूचना 2025 की जांच कर लेनी चाहिए।
Also read RRB JE DV Schedule: आरआरबी जेई डीवी शेड्यूल rrbald.gov.in पर जारी, रिपोर्टिंग टाइम जानें
एसबीआई क्लर्क जूनियर एसोसिएट चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और भाषा दक्षता परीक्षा (LPT) को शामिल किया गया है। एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा सितंबर 2025 में 100 अंकों के लिए तथा एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा नवंबर 2025 में 200 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।
एसबीआई जूनियर एसोसिएट के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 24,050 रुपए (मूल वेतन) + भत्ता (लगभग 46,000 रुपए) प्रति माह दिया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एसबीआई करियर्स की वेबसाइट bank.sbi/web/careers पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
SBI Junior Associate Recruitment 2025: आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसबीआई जूनियर एसोसिएट रिक्रूटमेंट 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक पोर्टल bank.sbi/web/careers/current-openings पर जाएं।
- जूनियर एसोसिएट भर्ती (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल) संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच