बिहार में ‘लिंफैटिक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान’ के दौरान दवा के सेवन से कई स्कूली छात्र हुए बीमार
Press Trust of India | February 26, 2026 | 01:28 PM IST | 1 min read
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह समस्या एमडीए कार्यक्रम के तहत दी जाने वाली एल्बेंडाजोल दवा के संभावित दुष्प्रभाव के कारण हुई।
नई दिल्ली: बिहार के पटना जिले में बुधवार को लिंफैटिक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के दौरान दवा का सेवन करने के बाद कई स्कूली छात्र बीमार हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए यह जानकारी दी है।
अधिकारियों के अनुसार, यह घटना अथमलगोला इलाके के गणपत राय टोला स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में हुई, जहां मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान के तहत छात्रों को दवा दी गई थी। दवा खाने के बाद कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह समस्या एमडीए कार्यक्रम के तहत दी जाने वाली एल्बेंडाजोल दवा के संभावित दुष्प्रभाव के कारण हुई। फाइलेरियासिस एक परजीवी संक्रमण है जो धागे जैसे नेमाटोड (कीड़े) के कारण होता है और मुख्य रूप से संक्रमित मच्छरों के काटने से मनुष्यों में फैलता है।
Also read दिल्ली सरकार ने शिक्षा वेबसाइट को दिया नया रूप, शुल्क समीक्षा और दैनिक उपस्थिति खंड जोड़े
अथमलगोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सा पदाधिकारी ने संवाददाताओं को बताया, “गणपत राय टोला के प्राथमिक विद्यालय में अभियान जारी था, तभी कुछ बच्चे अस्वस्थ हो गए। अब सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी को कोई गंभीर समस्या नहीं है।”
घटना की सूचना मिलते ही त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और एंबुलेंस को तुरंत स्कूल भेजा गया। जिन बच्चों की तबीयत हल्की खराब हुई थी, उन्हें अस्पताल ले जाकर उपचार दिया गया।
चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा, “यह कार्यक्रम कई दिनों से चल रहा है और अब तक कहीं कोई समस्या सामने नहीं आई थी। यह दवा पूरे बिहार में दी जा रही है।”
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी