SSC GD Admit Card 2025: एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2025 कल से ssc.gov.in पर होगा जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | January 30, 2025 | 01:13 PM IST | 2 mins read
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कल यानी 31 जनवरी से एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर देगा। एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2025 निर्धारित परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। एसएससी जीडी 2025 परीक्षा 4 फरवरी से शुरू होगी।
एसएससी जीडी हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एसएससी कांस्टेबल (जीडी) 2025 भर्ती परीक्षा सीएपीएफ, एसएसएफ, असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी को आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “उक्त परीक्षा के लिए ‘प्रवेश प्रमाण पत्र सह कमीशन कॉपी’ परीक्षा की विशेष पारी शुरू होने से चार दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी।”
इससे पहले, एसएससी जीडी 2025 परीक्षा कार्यक्रम 26 जनवरी को जारी किया गया था। उम्मीदवार अपनी संबंधित पाली के लिए परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले अपनी एसएससी जीडी परीक्षा सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
एसएससी जीडी 2025 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें 80 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होंगे। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार, पेपर में प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा।
SSC GD Admit Card 2025 Download Link: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसएससी जीडी हाल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “एडमिट कार्ड” टैब पर क्लिक करें।
- पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी