SSC Phase 13 Answer Key 2025: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 आंसर की जारी, 30 सितंबर तक चैलैंज का मौका
Saurabh Pandey | September 27, 2025 | 09:21 AM IST | 2 mins read
एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 परीक्षा 24 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक कई पालियों में और फिर 29 अगस्त 2025 को ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग ने संभावित उत्तर कुंजियों के साथ उम्मीदवारों के लिए रिस्पॉन्स शीट भी अपलोड कर दिया है। उम्मीदवार अब अपने उत्तरों की चेक कर सकते हैं और अपने अनुमानित अंकों की गणना कर सकते हैं।
एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 आंसर की देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करना होगा।
एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 उत्तर कुंजी से असंतुष्ट उम्मीदवार इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न/उत्तर के लिए 50 रुपये का आपत्ति शुल्क जमा करना होगा। आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 30 सितंबर शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेगी।
आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। अंतरिम उत्तर कुंजी के विरुद्ध अभ्यावेदन प्रस्तुत करने का कोई अन्य तरीका मान्य नहीं होगा।
आयोग की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार पोर्टल के माध्यम से अपनी संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं को संभावित उत्तर कुंजियों के साथ देख सकते हैं और उन पर अपना अभ्यावेदन दे सकते हैं। हालांकि, उन्हें उसे डाउनलोड करने या उसका प्रिंटआउट लेने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा दी गई समय सीमा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं/अस्थायी उत्तर कुंजियां उपलब्ध नहीं होंगी।
SSC Selection Post Phase 13 Answer Key 2025: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "उत्तर कुंजी" सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब "चरण-XIII/2025/चयन पद परीक्षा - प्रश्न पत्र कम प्रतिक्रिया पत्रक के साथ उत्तर कुंजी अपलोड करना" नोटिस देखें।
- उम्मीदवार की प्रतिक्रिया पत्रक, संभावित उत्तर कुंजी और चुनौतियों के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब लॉगिन पर क्लिक करें और आपकी एसएससी चयन पद चरण 13 उत्तर कुंजी 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- एसएससी फेज 13 उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करें और इसे सेव करें।
SSC Selection Post Phase 13 Answer Key 2025: रिस्पॉन्स शीट विवरण
- रोल नंबर
- अभ्यर्थी का नाम
- परीक्षा स्तर
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा समय
- केंद्र का नाम
- अभ्यर्थी द्वारा उत्तर दिए गए प्रश्नों की सूची
एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 परीक्षा 24 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक कई पालियों में और फिर 29 अगस्त 2025 को ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी