NCERT: एनसीईआरटी 10-11 की नई पाठ्यपुस्तकें शैक्षणिक सत्र 2027-28 से होंगी लागू, 1-8 तक नई किताबें तैयार
Saurabh Pandey | March 18, 2026 | 01:25 PM IST | 1 min read
कक्षा 10 और 11 के छात्र 2026-27 शैक्षणिक सत्र के दौरान मौजूदा पाठ्यपुस्तकों से ही पढ़ाई जारी रखेंगे। इन कक्षाओं के लिए संशोधित पाठ्यपुस्तकें 2027-28 शैक्षणिक वर्ष से लागू की जाएंगी।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुसार विद्यालयों में कक्षाओं के अनुसार संशोधित पाठ्यपुस्तकों और पाठ्यक्रम सामग्री के कार्यान्वयन की योजना की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए एक एडवाइजरी जारी की है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुपालन में, एनसीईआरटी ने राष्ट्रीय विद्यालय शिक्षा पाठ्यक्रम ढांचा (एनसीएफ-एसई) 2023 की अनुशंसाओं के अनुरूप विभिन्न स्तरों और विषय क्षेत्रों के लिए नई पाठ्यपुस्तकों का विकास कार्य शुरू किया है। कक्षा 1 से 8 तक की नई एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकें तैयार हो चुकी हैं और प्रिंट एवं डिजिटल दोनों प्रारूपों में उपलब्ध हैं।
कक्षा 9 की नई पाठ्यपुस्तकें 2026-27 से होंगी उपलब्ध
कक्षा 9 की नई पाठ्यपुस्तकें अंडर डेवलपमेंट हैं और शैक्षणिक सत्र 2026-27 से उपलब्ध होंगी। एनसीसीएफ-एसई 2023 की अनुशंसाओं पर आधारित कक्षा 9 के पाठ्यक्रम का ड्राफ्ट रिफरेंस और रिस्पॉन्स के लिए एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। शिक्षकों को सलाह दी जाती है कि वे नए पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों को शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि छात्रों की पूर्व-आवश्यक शिक्षा पर्याप्त रूप से पूरी हो चुकी है।
कक्षा 10-11 की नई पाठ्यपुस्तकें शैक्षणिक सत्र 2027-28 से होंगी लागू।
कक्षा 10 और 11 की नई पाठ्यपुस्तकें शैक्षणिक सत्र 2027-28 से लागू होंगी। इसके अनुसार, कक्षा 10 और 11 के सभी विषयों के लिए वर्तमान पाठ्यपुस्तकों का उपयोग शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान जारी रहेगा। सभी हितधारकों से अनुरोध है कि वे इन बातों का ध्यान रखें और सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित करें।
Also read JNVST Class 6 Result 2026: जेएनवीएसटी कक्षा 6 का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें स्कोरकार्ड
कक्षा 1 से 8 तक की पाठ्यपुस्तकें तैयार
एनसीईआरटी की तरफ से जारी एडवाइजरी के मुताबिक कक्षा 1 से 8 तक की पाठ्यपुस्तकें तैयार कर ली गई हैं और अब मुद्रित एवं डिजिटल दोनों रूपों में उपलब्ध हैं। ये पाठ्यपुस्तकें संशोधित पाठ्यक्रम ढांचे के अनुसार योग्यता-आधारित शिक्षण उद्देश्यों के अनुरूप हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी