CBSE Board Exam 2026:दिल्ली में ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ और सीबीएसई परीक्षाओं से पहले यातायात संबंधी निर्देश जारी
Press Trust of India | February 15, 2026 | 01:58 PM IST | 1 min read
सीबीएसई के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लगभाग 46 लाख छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है।
नई दिल्ली: दिल्ली में आगामी ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ (AI Impact Summit) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की परीक्षाओं के शुरू होने से पहले एक सार्वजनिक यातायात निर्देश जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि शिक्षा अधिकारियों के समन्वय से व्यापक यातायात और सुविधा की व्यवस्था की गई है।
‘एआई इम्पैक्ट समिट’ का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 16 फरवरी से 20 फरवरी, 2026 तक किया जाएगा।
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं भी 17 फरवरी से शुरू होने वाली हैं, जिससे शहर के कई हिस्सों में यातायात आवाजाही में काफी वृद्धि होने का अनुमान है। सीबीएसई के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लगभाग 46 लाख छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है।
दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि उसने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने और परीक्षा देने वाले छात्रों के साथ-साथ आम जनता को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए प्रयास किया है।
अधिकारियों ने बताया कि व्यवस्थाओं के तहत दिल्ली पुलिस के मौके पर मौजूद रहने वाले सभी कर्मियों को इस बारे में तैयार किया है और उन्हें परीक्षा केंद्रों तक जाने वाले छात्रों की सहायता करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से निर्देश दिया गया है कि वे प्रवेश पत्र या परीक्षा कार्यक्रम वाले छात्रों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करें ताकि वे समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी