UCO Bank LBO Recruitment 2025: यूको बैंक एलबीओ भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तिथि नजदीक; चयन प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | January 30, 2025 | 12:33 PM IST | 2 mins read
लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) और इंटरव्यू शामिल है।
नई दिल्ली: यूको बैंक (UCO Bank) जल्द ही स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एलबीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि 5 फरवरी है।
यूको बैंक एलबीओ भर्ती 2025 शैक्षणिक मानदंड के अनुसार, स्थानीय बैंक अधिकारी (एलबीओ) पदों की भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (UG) की डिग्री होनी चाहिए। वैध मार्कशीट या डिग्री प्रमाण पत्र आवश्यक है। यूको लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2025 के तहत कुल 250 रिक्तियां भरी जाएंगी।
इनमें से गुजरात में 57 पद, महाराष्ट्र में 70 पद, असम में 30 पद, कर्नाटक में 35 पद, त्रिपुरा में 13 पद, सिक्किम में 6 पद और नागालैंड में 5 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा, यूको बैंक में एलबीओ के 4 पद मेघालय, 15 पद केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 10 पद तथा जम्मू और कश्मीर के 5 पद शामिल हैं।
यूको बैंक भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये है, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 850 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाना चाहिए और भुगतान के बाद वापस नहीं किया जाएगा।
आवेदक की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कैंडिडेट की उम्र की गणना 1 जनवरी, 2025 से की जाएगी। यूको बैंक एलबीओ भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) और इंटरव्यू शामिल है। ऑनलाइन परीक्षा 24 फरवरी को आयोजित की जा सकती है।
UCO Bank LBO Exam Date 2025: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एलबीओ 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले https://ibpsonline.ibps.in/ucolbodec24/ पर जाएं।
- आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें और फिर लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- भरे गए फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी