UCO Bank Recruitment 2024: यूको बैंक में अप्रेंटिस के 544 पदों पर आवेदन शुरू, शैक्षणिक मानदंड जानें
Abhay Pratap Singh | July 5, 2024 | 02:39 PM IST | 2 mins read
यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2024 के माध्यम से कुल रिक्तियों में से उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य में क्रमशः 47 और 39 पद भरे जाएंगे।
Candidates can check experts’ advice to crack IBPS Clerk exam here.
Check Nowनई दिल्ली: यूको बैंक ने देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित अपनी बैंक शाखाओं में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ucobank.com पर जाकर आखिरी तिथि 16 जुलाई तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2024 के तहत कुल 544 पद भरे जाएंगे। इनमें से उत्तर प्रदेश में 47 पदों पर, बिहार में 39 पदों पर और पश्चिम बंगाल में 85 पदों पर व शेष वैकेंसी अन्य राज्यों में निकाली गई है। यूको बैंक अप्रेंटिसशिप भर्ती 2024 के तहत आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू की गई है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। यूको बैंक भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले आवेदकों से शुल्क नहीं लिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
यूको बैंक अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग (SC/ST/ OBC/ PwBD आदि) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
UCO Bank Apprentice Recruitment 2024: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से यूको बैंक अप्रेंटिस आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट ucobank.com पर जाएं।
- होमपेज पर यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Click Here for New Registration” पर क्लिक।
- मांगी गई आवश्यक जानकारी रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी