UGC NET Paper Leak मामले में सीबीआई ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट; छात्र ने बनाया था फर्जी स्क्रीनशॉट
Press Trust of India | January 30, 2025 | 04:33 PM IST | 2 mins read
अदालत यह तय करेगी कि रिपोर्ट को स्वीकार कर केस क्लोज कर दिया जाए या एजेंसी को आगे की जांच करने का निर्देश दिया जाए।
नई दिल्ली: यूजीसी नेट 2024 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है। पहले कहा गया कि इसका प्रश्नपत्र डार्कनेट पर लीक हो गया था और टेलीग्राम पर बेचा जा रहा था, लेकिन अब सीबीआई ने कोर्ट में रिपोर्ट दी है कि इस मामले में कोई सबूत नहीं मिला है कि पेपर लीक हुआ। सीबीआई ने इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को भी रिपोर्ट भेजी है।
अब अदालत तय करेगी कि रिपोर्ट स्वीकार कर मामले को बंद किया जाए या एजेंसी को आगे की जांच करने का निर्देश दिया जाए। अधिकारियों ने कहा कि "लीक" प्रश्नपत्र का फर्जी स्क्रीनशॉट एक छात्र ने पैसे कमाने के लिए प्रसारित किया।
UGC NET Paper Leak: प्रश्न पत्र का प्रसारित स्क्रीनशॉट फर्जी
अधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दिन, दूसरी शिफ्ट से पहले दोपहर में टेलीग्राम पर पेपर प्रसारित किया गया, जिससे यह आभास हुआ कि पेपर लीक हुआ है। हालांकि, जांच में पता चला कि प्रसारित स्क्रीनशॉट फर्जी था और इसे ऐप का उपयोग करके बनाया गया था।
इस परीक्षा के लिए 11 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जो जूनियर रिसर्च फेलोशिप, सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करती है।
UGC NET 2024: ऐप से बनाया पेपर का स्क्रीनशॉट
भारत सरकार के साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) से अलर्ट मिलने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने 19 जून को परीक्षा रद्द कर दी थी। मंत्रालय ने कहा कि परीक्षा के बारे में कुछ जानकारी मिली, जिसके कारण परीक्षा रद्द कर दी गई।
इन इनपुट्स से पता चला कि कुछ गड़बड़ है। जांच सीबीआई को सौंपी गई, जिसने पाया कि एक छात्र ने ऐप से पेपर का स्क्रीनशॉट बनाया था। अधिकारियों ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों ने कहा कि स्क्रीनशॉट के साथ छेड़छाड़ की गई थी।
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने पहले 18 जून को यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा आयोजित की। इसके बाद 2 अगस्त 2024 को दोबारा 21 अगस्त 2024 से 4 सितंबर 2024 तक परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी