UGC NET Result 2024 Live: जानें यूजीसी नेट रिजल्ट कब होगा जारी, सामान्यीकरण प्रक्रिया, कटऑफ, लेटेस्ट अपडेट्स
Saurabh Pandey | October 14, 2024 | 07:24 AM IST | 5 mins read
एनटीए यूजीसी नेट परिणाम 2024 के साथ सहायक प्रोफेसर और जेआरएफ अवॉर्ड्स के लिए कटऑफ जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.ac.in से विभिन्न विषयों के लिए एनटीए स्कोरकार्ड और कटऑफ सूची डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही यूजीसी नेट परिणाम 2024 घोषित करेगी। एटीए ने यूजीसी नेट 2024 फाइनल आंसर की जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीसी नेट परिणाम 2024 फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार और घोषित किया जाएगा। एनटीए ने फाइनल आंसर की जारी कर दी है, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट परिणाम भी घोषित कर सकता है। हालांकि अभी तक परीक्षा एजेंसी की तरफ से परिणाम घोषित करने की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है।
यूजीसी नेट परिणाम 2024 जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
UGC NET Result 2024: परीक्षा तिथि
यूजीसी नेट 2024 जून परीक्षाएं 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक दो पालियों में आयोजित की गई थीं। पहली पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई थी। एनटीए ने सभी विषयों के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी सितंबर में जारी की थी और उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 14 सितंबर, 2024 तक मौका दिया गया था।
UGC NET Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड की प्रक्रिया
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब, अपना आवेदन नंबर जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका यूजीसी नेट परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसके बाद परिणाम डाउनलोड करें और इसे सेव करें।
UGC NET Result 2024 Live Updates: फाइनल आंसर की जारी
एनटीए ने यूजीसी नेट 2024 फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार यूजीसी-नेट जून 2024 सत्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अब यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से फाइनल आंसर की चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी