Santosh Kumar | February 6, 2026 | 08:34 AM IST | 8 mins read
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में 1.76 लाख उम्मीदवारों ने जेआरएफ और पीएचडी के लिए अर्हता प्राप्त की है।

UGC NET December Result 2025 Live Updates: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। यूजीसी नेट 2025 परीक्षा 31 दिसंबर, 2025 से 7 जनवरी, 2026 तक अलग-अलग शिफ्ट में कंप्यूटर-बेस्ड मोड में आयोजित की गई।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन संख्या, पासवर्ड और प्रदर्शित सुरक्षा कोड जैसे विवरण की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम से कुछ समय पहले यूजीसी नेट दिसंबर 2025 अंतिम उत्तर कुंजी भी उपलब्ध करा दी गई है।
आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं-
Also readUGC NET December 2025 Result: यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट 4 फरवरी तक होगा जारी, एनटीए ने की पुष्टि
यूजीसी नेट स्कोरकार्ड में सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स, क्वालिफाइंग स्टेटस और दूसरी डिटेल्स दिखाई देंगी। जनरल/जनरल-ईडबल्यूएस कैटेगरी के लिए दोनों पेपर में 40% मार्क्स जरूरी हैं, और रिज़र्व कैटेगरी के लिए 35% मार्क्स जरूरी हैं।
यूजीसी नेट स्कोर लाइफटाइम के लिए वैलिड है, जो असिस्टेंट प्रोफेसरशिप और जेआरएफ के लिए उपयोगी होगा। एनटीए ने पहले ही सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट जारी कर दिए हैं, जो आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) फरवरी 2026 सेशन की परीक्षा 8 फरवरी को दो शिफ्ट में होगी। सीटेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक जल्द ही सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा।
Santosh Kumar