UKPSC Civil Judge Admit Card 2025: उत्तराखंड सिविल जज परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 31 अगस्त को
Abhay Pratap Singh | August 14, 2025 | 02:30 PM IST | 1 min read
यूकेपीएससी सिविल जज 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने आज यानी 14 अगस्त को उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in के माध्यम से यूकेपीएससी सिविल जज एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूकेपीएससी उत्तराखंड सिविल जज एडमिट कार्ड कैंडिडेट ईमेल आईडी और पासवर्ड/ आवेदन संख्या और जन्म तिथि/ नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि जैसे विवरण की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 2023 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2023 के लिए प्रारंभिक परीक्षा 31 अगस्त, 2025 (रविवार) को एक पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तीन घंटे के लिए कराई जाएगी। यूकेपीएससी सिविल जज 2023 एग्जाम का आयोजन उत्तराखंड राज्य के 4 जिलों में बनाए गए केंद्रों पर किया जाएगा।
यूकेपीएससी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि, अभ्यर्थियों को डाक द्वारा अलग से प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए सभी महत्वपूर्ण दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। यूकेपीएससी सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार को शामिल किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार, उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एग्जाम 2023 के माध्यम से कुल आठ पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
Uttarakhand Civil Judge admit card 2025: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके उत्तराखंड सिविल जज एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, सिविल जज एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूकेपीएससी सिविल जज एडमिट कार्ड देखें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- TRepublic Day 2026: राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता क्षेत्रीय स्तर पर हुई समाप्त, 16 टीमें फिनाले के
- Aditya hindi news
- NEET PG 2025 Result: नीट पीजी रिजल्ट 3 सितंबर तक होगा जारी, लाखों उम्मीदवारों को इंतजार, जानें अपेक्षित कटऑफ
- Coursera Global Skills Report 2025: भारत वैश्विक रैंकिंग में 89वें स्थान पर, एआई और टेक स्किल की मांग में तेजी
- NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता, फीस और रैंक जानें
- NEET UG 2025 Counselling: एम्स दिल्ली के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए? जानें संभावित कैटेगरी वाइज कटऑफ
- Parakh Rashtriya Sarvekshan: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- स्कूली शिक्षा की स्थिति चिंताजनक, मोदी सरकार उदासीन
- Bihar Govt Jobs: 35% आरक्षण अब सिर्फ बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए, बीपीएससी ने जारी की अधिसूचना
- NEET UG 2025: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कितनी सीटें? पिछले साल हुई बढ़ोतरी, जानें राज्यवार डिटेल
- Israel-Iran Conflict: सुरक्षा कारणों से तेहरान से भारतीय छात्रों को निकाला गया, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी