UP Board 12th Practical Exam 2026: यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल में छूटे छात्रों को अंतिम मौका, तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | April 4, 2026 | 06:51 PM IST | 1 min read
यूपीएमएसपी इंटरमीडिएट 2026 प्रायोगिक परीक्षा में छूटे छात्र-छात्राएं अपने विद्यालय या जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संपर्क कर निर्धारित केंद्र/ विद्यालय पर तय तिथि में प्रायोगिक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 के प्रैक्टिकल एग्जाम में छूटे छात्रों को शामिल होने का अंतिम मौका दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, ऐसे छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 9 अप्रैल और 10 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएंगी।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यालयों के सभी छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा छूट गई है, उनकी परीक्षा उसी विद्यालय में कराई जाएगी। वहीं, अलग-अलग स्थानों पर छूटे छात्रों की परीक्षाएं जिला विद्यालय निरीक्षक या क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा जिला मुख्यालय स्तर पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
यूपीएमएसपी ने कहा कि इस संबंध छूटे हुए छात्र-छात्राएं अपने पंजीकृत विद्यालय या जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संपर्क कर निर्धारित केंद्र/ विद्यालय पर तय तिथि में प्रायोगिक परीक्षा में शामिल हों। ध्यान रहे, इसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
नोटिस के अनुसार, “वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं को अंतिम अवसर देने की घोषणा की गई है। ये परीक्षाएं 9 और 10 अप्रैल 2026 को आयोजित होंगी। परीक्षा सीसीटीवी निगरानी में क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा नियुक्त परीक्षकों की देखरेख में संपन्न कराई जाएगी।”
बोर्ड सचिव के अनुसार, कॉपियां जांचने का काम लगभग आखिरी चरण में है। सीसीटीवी की निगरानी में लगभग 200 से अधिक केंद्रों पर मूल्यांकन किया जा रहा है। 4 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा होने के बाद डेटा फीडिंग और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
इस वर्ष, यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थी। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च, 2026 से शुरू है। अधिक जानकारी के लिए यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और ‘एक्स’ हैंडल @upboardpryj पर विजिट कर सकते हैं।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी