Santosh Kumar | February 24, 2025 | 11:00 PM IST | 12 mins read
बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा एक साथ 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को समाप्त होगी।

UP Board Exam 2025 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से आज यानी 24 फरवरी से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर दी गई है। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक चली। दूसरी शिफ्ट 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई।
इसके बाद परीक्षा की अनऑफिशियल आंसर-की जारी की जाएगी। पहली शिफ्ट में 10वीं के छात्रों का हिंदी और 12वीं की मिलिट्री साइंस का पेपर आयोजित किया गया। यूपी बोर्ड 2025 परीक्षा की दूसरी पाली में कक्षा 10 के लिए हेल्थकेयर का पेपर और कक्षा 12 के लिए हिंदी का पेपर होगा, जो दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगा। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में 54 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे।
यूपीएमएसपी जल्द ही 10वीं-12वीं की परीक्षा की अनौपचारिक उत्तर कुंजी जारी करेगा। छात्र इसकी मदद से अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध होगी।
पिछले साल यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए कुल 55,25,308 छात्रों ने पंजीकरण कराया। हालांकि इनमें से 4 लाख से अधिक पंजीकृत छात्र परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 पूरे राज्य में 8140 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। हाल ही में महाकुंभ की भीड़ के कारण, यूपीएमएसपी ने प्रयागराज के परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन की परीक्षा 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी है।
हालांकि, अन्य क्षेत्रों में परीक्षाएं पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड अवश्य ले जाना चाहिए। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बोर्ड ने छात्रों की सहायता के लिए एक हेल्पडेस्क स्थापित किया है, जो सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि इस साल सभी परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
Also readUP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड 24 फरवरी की परीक्षा प्रयागराज के छात्रों के लिए स्थगित, जानें नई डेट
यूपी बोर्ड 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बोर्ड की गाइडलाइन का पालन करना होगा-